- Details
सिडनी: रोहित शर्मा और शिखर धवन से मिली शानदार शुरुआत के बाद युवा बल्लेबाज मनीष पांडे के करियर के पहले शतक की बदौलत भारत ने आखिरकार हार का सिलसिला तोड़ दिया। अंतिम क्षणों में रोमांचक हुए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को छह विकेट से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्लीन स्वीप की मंशा पूरी नहीं होने दी। मनीष पांडे को 'मैन ऑफ द मैच' और रोहित शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। ऑस्ट्रेलिया पहले चारों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था लेकिन उसकी निगाह क्लीन स्वीप पर टिकी थी जबकि भारत के सामने प्रतिष्ठा बचाने का सवाल था। हालांकि सीरीज 4-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही।
- Details
सेंट जोन्स: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 7वें नंबर पर काबिज शिवनारायण चंद्रपाल ने अपने पदार्पण के 22 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस 41 वर्षीय पूर्व कप्तान ने अपने टेस्ट करियर में 11867 रन बनाये जो वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले ब्रायन लारा की रन संख्या से केवल 86 रन कम है। उन्होंने कल संन्यास लेने की घोषणा की। बायें हाथ के इस जुझारू बल्लेबाज ने 1994 में गयाना में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। उन्होंने तब शतक जमाया और वेस्टइंडीज ने वह मैच पारी और 44 रन से जीता था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ ही पिछले साल मई में बारबाडोस में खेला था।
- Details
शिलांग: ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकॉम, एल सरिता देवी और अरुणा मिश्रा ने गुरुवार को दक्षिण एशियाई खेलों की क्वालिफायर स्पर्धा के अंतिम दौर में जगह बना ली। मेरीकॉम ने निकहित जरीन को हराया जबकि सरिता देवी ने मीना कुमारी को शिकस्त दी। अरुणा को दो राउंड के आधार पर विजेता घोषित किया गया, क्योंकि साइ स्पेशल एरिया गेम्स के एनईएचयू केंद्र में बिजली गुल हो जाने से मुकाबले में व्यवधान पड़ा था। इसके अलावा सरजूबाला देवी, सोनिया और पूजा रानी भी अंतिम दौर में जगह बनाने में सफल रहीं।
- Details
मेलबर्न: भारत के रोहन बोपन्ना और रूमानिया के फ्लोरिन मर्गिया की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। बोपन्ना-मर्गिया की चौथी रैंकिंग वाली जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के ओमार जेसिका और निक किर्गियोस की बिना रैंकिंग वाली जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। इससे पहले सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने भी साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बना ली। सानिया-हिंगिस की टॉप रैंकिंग वाली जोड़ी ने कोलंबिया की मरियाना और ब्राज़ील की तेलियाना की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हरा दिया। इस जोड़ी की WTA सर्किट पर ये लगातार 30वीं जीत है। पिछले साल सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने एक साथ विंबलडन और यूएस ओपन का ख़िताब जीता था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






