- Details
मुंबई: सलमान खान की कानूनी टीम ने काले हिरण के शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। सलमान की टीम ने इस फिल्म की रिलीज रोकने के लिए कहा गया है। फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। खबर है कि एक्टर सलमान खान की लीगल टीम ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को एक लीगल नोटिस भेजा है।
फिल्म रिलीज पर रोक की मांग
नोटिस के मुताबिक, फिल्म बनाने वालों से कहा गया है कि वे इसकी रिलीज रोक दें और सभी प्रमोशनल मटीरियल, जिसमें पोस्टर और दूसरी पब्लिसिटी सामग्री शामिल है, उसे हटा दें। लीगल नोटिस में यह भी साफ चेतावनी दी गई है कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, "मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?"
क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।
- Details
मुंबई: अभिनेता वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। यह मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण पर आधारित है।
फिल्म में दिखेगा दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण
ट्रेलर में रोमांस, सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। इसमें वरुण और मृणाल पति-पत्नी के किरदार में हैं। दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार है। हालांकि दोनों के बीच में कुछ मुद्दे भी हैं। वरुण पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और दोनों रिश्ते में आ जाते हैं। इसके बाद, कहानी में तब एक रोचक मोड़ देखने के लिए मिलता है, जब मृणाल और पूजा दोनों एक साथ वरुण को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती हैं। इसके बाद शुरू होता है झूठ, कन्फ्यूजन और हंसी का एक ऐसा सफर जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कृति ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके अब तक के करियर के सभी यादगार और मशहूर किरदारों का कोलाज शामिल है। अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "वाह! फिल्मों की इस जादुई दुनिया में कदम रखे हुए मुझे 12 साल हो गए हैं।"
कृति ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से कृति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'दिलवाले', 'मिमी' और 'क्रू' जैसी कई सुपरहिट और बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






