ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज कांग्रेस की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के फैसले को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई है। मंगलवार को अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। विपक्ष ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' बताया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पिछले दो दिनों में गहन विचार-विमर्श के बाद मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी प्रदान कर दी और इस आधार को स्वीकार कर लिया कि राज्य में संवैधानिक संकट है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पैदा हुए संवैधानिक संकट पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने 24 जनवरी 2016 को अपनी बैठक में राष्ट्रपति से ऐसी उद्घोषणा जारी करने का अनुरोध किया था।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को विदाई दी, जो तीन दिन की अपनी यात्रा के बाद यहां से रवाना हो गए। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी वार्ता द्विपक्षीय रिश्तों को और गहरा करेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति ओलांद, भारत यात्रा के लिए और हमारे गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए आपका शुक्रिया।' उन्होंने कहा, 'फ्रांस के साथ भारत की दोस्ती विशेष है। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति ओलांद की यात्रा के दौरान हुई बातचीत हमारे रिश्तों को और गहन करगी।' प्रधानमंत्री ने ओलांद को विदाई देने के लिए फ्रांसीसी भाषा में भी ट्वीट किया।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरूणाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश को आज (मंगलवार) मंजूरी प्रदान कर दी और इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सिफारिश के दो दिनों बाद इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। कैबिनेट ने रविवार को हुयी विशेष बैठक में पूर्वोत्तर सीमावर्ती राज्य में केंद्रीय शासन लागू किए जाने की सिफारिश की थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि कैबिनेट यह फैसला लेने को बाध्य था क्योंकि वहां संवैधानिक संकट पैदा हो गया था और राज्य विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह महीने की अवधि पूरी हो गयी थी। राष्ट्रपति ने कल गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बुलाया था और राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की आवश्यकता के बारे में उनसे कुछ सवाल किए थे। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी उनसे मुलाकात की थी और कैबिनेट के फैसले का विरोध किया था।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय बच्चन को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ दोपहर भोज के लिए पहुंच चुकी हैं। बता दें कि ऐश्वर्या को ओलांद के साथ दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया गया था और यह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। ओलांद मंगलवार को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। यह मौका पाने वाले वह फ्रांस के पांचवें राष्ट्रपति हैं। भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचियर ने मंगलवार को ही ओलांद के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित किया है। इस भोज में ऐश्वर्या (42) को आमंत्रित किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख