- Details
नई दिल्ली: असहिष्णुता पर चर्चा के बीच, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई सवालिया निशान नहीं है और हैरत जताई कि कौन लोग ऐसा कह रहे हैं। पार्टी नेतृत्व से नाखुश बताए जा रहे आडवाणी ने अपने निवास पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि कौन लोग हैं जो कह रहे हैं कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह स्वतंत्रता हमेशा रही है, ऐसा कोई सवाल आज नहीं उठता।’’ अनेक लेखकों और कलाकारों ने कहा है कि मोदी सरकार के दौर में असहिष्णुता बढ़ी है। मोदी सरकार और भाजपा ने इसे राजनीति से प्रेरित कह कर इसे खारिज किया है। आडवाणी ने पार्टी अध्यक्ष के बतौर चुने जाने के बाद अमित शाह के साथ रविवार की मुलाकात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
- Details
नई दिल्ली: देश में 67वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को राजपथ पर देश की विराट सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक के साथ-साथ पहली बार विदेशी सेना फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी भारतीय सैनिकों के साथ कदमताल करता नजर आया। रिपब्लिक डे परेड में पहली बार किसी मित्र देश की सेना ने हिस्सा लिया। फ्रांस की सेना की टुकड़ी भी भारतीय वीरों के साथ कदम मिलाते दिखी। जो भारत और फ्रांस के बीच गहरी होती दोस्ती का भी प्रतीक है। राजपथ पर आज सुबह फ्रांस के सैन्य दस्ते ने 'कदमताल' किया। कर्नल पॉल ब्यूरी के नेतृत्व में 75 सैनिक फ्रांसीसी सैन्य दस्ते में शामिल हुए। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राजस्थान के बीकानेर में शुरू हुए साझा सैन्य अभ्यास-शक्ति में हिस्सा लेने के लिए फ्रांसीसी सेना का एक टुकड़ी आई थी।
- Details
नई दिल्ली: देश आज (मंगलवार) 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज राजपथ पर भारत की संस्कृति के रंग और रक्षा क्षेत्र की ताकत का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजली दी। इसके बाद पीएम ने राजपथ पर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का स्वागत किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजपथ पर तिरंगा फहराया। आज ही के दिन 1950 में देश ने मौजूदा संविधान को अपनाया था और तब से लेकर आज तक हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मना रहे हैं। परेड में फ्रांस की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। यह पहला मौका है जब किसी दूसरे देश की टुकड़ी ने राजपथ पर मार्चपास्ट किया।
- Details
नई दिल्ली: पासपोर्ट बनाने के काम में तेजी लाने के लक्ष्य से सरकार ने कहा कि यात्रा दस्तावेज जारी होने के बाद ही पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। लेकिन आवेदन के वक्त पहचानपत्र से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने वालों के मामले में ही ऐसा होगा। पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को सुधारने और उसे आसान बनाने की सरकार के प्रयासों के तहत ऐसा किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, '...इसलिए पहली बार आवेदन करने वालों- जिनके साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, और एक हलफनामा शामिल है- को बाद में पुलिस सत्यापन के आधार पर पासपोर्ट जारी किया जाएगा। इससे बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के तेजी से पासपोर्ट जारी हो सकेगा।' आधार संख्या के सफल ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद ही ये पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






