- Details
नई दिल्ली: फ्रांस अंबाला और लुधियाना रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण में मदद करेगा और अग्रणी फ्रांसीसी कंपनी अलस्ताम 1,300 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश से 800 इलेक्ट्रिक इंजनों का विनिर्माण करेगी जिसकी क्षमता भारत में मौजूदा इंजनों से दोगुने हॉर्सपावर की होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बीच बातचीत के बाद रेल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। अलस्ताम और भारतीय रेलवे ने बिहार में मधेपुरा में 800 इलेक्ट्रिक इंजनों के उत्पादन के लिए एक ‘शेयरधारिता समझौते’ पर हस्ताक्षर किए। समझौते के मुताबिक, मधेपुरा कारखाने में अगले 11 वर्षों के दौरान 12,000-12,000 हॉर्सपावर के 800 इलेक्ट्रिक इंजनों का विनिर्माण किया जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: राजनीतिक संकट से जूझ रहे अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश को कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने बताया, ‘हमने शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में याचिका दायर की है।’ उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सचेतक बामंग फेलिक्स ने यह याचिका दायर की है और इस पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया गया है। एक अन्य वकील ने कहा, ‘हम डिप्टी रजिस्ट्रार से सूचना का इंतजार कर रहे हैं जो याचिका प्रधान न्यायाधीश के समक्ष पेश करेंगे।’ याचिका में अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की रिपोर्ट और केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश को चुनौती दी गई है।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का प्रयास विधिवत तरीके से निर्वाचित एक सरकार को गिराने की ‘प्रबल’ कोशिश है और संविधान पर इस ‘हमले’ के खिलाफ कांग्रेस लड़ेगी। राहुल ने कहा ‘अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन थोपना विधिवत तरीके से निर्वाचित सरकार को गिराने की प्रबल कोशिश है।’’ उन्होंने एक ट्वीट में कहा ‘‘मोदी जी, आप संघवाद की बात करते हैं लेकिन लोकतंत्र की हत्या करते हैं। आप सहयोग की बात करते हैं लेकिन विवश करने के लिए हर तरीके का उपयोग करते हैं।’’ राहुल ने कहा ‘‘कांग्रेस पार्टी, हमारे संविधान पर, हमारे लोकतंत्र पर और जनता के जनादेश पर किए जा रहे इस हमले के खिलाफ लड़ेगी।’’
- Details
नई दिल्ली: देश के विभिन्न जगहों से बीते दिनों गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकियों को सोमवार को यहां एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एनआईए कोर्ट ने आज (सोमवार) 12 संदिग्धों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इन संदिग्धों को पांच फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। गौर हो कि एनआईए ने बीते दिनों देश भर से 14 आईएस संदिग्धों को पकड़ा है। एनआईए ने कर्नाटक से 6 संदिग्ध, हैदराबाद से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के रूड़की और हरिद्वार से 4 आईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






