ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस

नई दिल्ली: सीजेपी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, ये सरकार जाएगी और फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। राहुल गांधी का यह बयान  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आया है।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब इंडिया गठबंधन के नेता कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका से जुड़ी अपनी चिंताओं को उठाया।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास वकीलों को हिरासत में लिया गया। वे जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशतोष रांका को हिरासत में ले लिया है। अहम बात यह भी है कि वे फ्लाइट उतर तक नहीं पाए थे और पुलिस ने डिटेन कर लिया। कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा, 'मुझे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया गया है।'

दिल्ली पुलिस दीपके की फ्लाइट के अंदर पहुंच गई और दीपके, रांका और सौरभ को विमान के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया है। फ्लाइट के अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपके कह रहे हैं कि मैं अरेस्ट होने के लिए आया हूं, कर लो अरेस्ट, मैं डरता नहीं हूं।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पोस्ट कर कहा कि देश की राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है। हर तरफ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी बेहद घबराई हुई है। ये युवा संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मिले अपने वोट देने के अधिकार को योजनाबद्ध तरीके से छीने जाने की आशंका को लेकर चिंतित हैं।

जयराम रमेश ने कहा कि इस बात के अकाट्य सबूत हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नियुक्ति के समय उन्हें दिए गए निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 में संसद में 145 विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के दौरान एक ऐसा कानून जल्दबाजी में पारित कराया गया, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को आजीवन कानूनी संरक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने भी झूठ बोलने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा अब नैतिक रूप से अनिवार्य हो गया है।

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे सबूत मांगे। वहीं अब विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि राष्ट्रपति के साथ उनकी बातचीत हुई। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने उनके द्वारा उठाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार मिलकर यह कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने यह नहीं कहा कि ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने हमसे सबूत मांगे हैं और हम उन्हें देंगे।'

सीजेआई से भी मिलेंगे विपक्षी नेता

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन इसी मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलने की कोशिश करेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख