- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पीएम की बारी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामला समेत अन्य विषयों को लेकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था और अब निर्वाचन आयोग और एसआईआर से जुड़ी अनियमितता के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बारी है।
जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया में आई एक खबर का हवाला देते हुए यह भी कहा कि एक साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने आठ जुलाई, 2026 को निर्वाचन आयोग को उसके ‘ईसीआईनेट’ ऐप में मौजूद कई खामियों के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उसकी कई चिंताओं में से सिर्फ एक पर छह अक्टूबर को संज्ञान लिया गया जब निर्वाचन आयोग चौतरफा आलोचना का सामना कर रहा था।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में घुस गए थे। इस मामले को लेकर राहुल और प्रियंका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। राहुल-प्रियंका पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप लगा है। इन दोनों समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (6 अक्टूबर) की रात डिटेन किया था।
दरअसल दिल्ली पुलिस को विपक्ष के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर से निर्वाचन आयोग की तरफ मार्च किया। वे निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस बीच राहुल और प्रियंका बाकी सांसदों के साथ आकाशवाणी भवन में घुस गए। यहां वे 8 घंटे से ज्यादा बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने डिटेन किया। अब इसी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने करीब आठ घंटे बाद धरना स्थल, आकाशवाणी भवन परिसर से हिरासत में ले लिया। चुनाव प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेता आकाशवाणी परिसर में मंगलवार दोपहर से ही धरने पर बैठे थे।
कांग्रेस ने कहा- सब याद रखा जाएगा
पुलिस रात करीब आठ बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस और कुछ सहयोगी दलों के नेताओं को हिरासत में लेकर उन्हें बस में बैठाकर ले गयी। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसदों और करीब 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है।
इससे पहले, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला।
- Details
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दफ़्तर से कुछ मीटर की दूरी पर धरना दिया।
इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और सांसद प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा और इमरान प्रतापगढ़ी आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे बैठे दिखे। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग मुख्यालय (जो 300 मीटर दूर है) तक पहुंचने की कोशिश में संस्थान के गेट धकेलकर खोले थे। सूत्रों के अनुसार, आकाशवाणी भवन से एक पीसीआर कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी जबरदस्ती परिसर में घुस आए हैं।
वहीं, मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, "300 सांसदों को यहां रोका गया और उसके बाद, उन्होंने हमें यहां बिठा दिया है। चुनाव आयोग यहां से 50 गज की दूरी पर है। वे हमें वहां जाने नहीं दे रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या समस्या है। चुनाव आयोग का काम ठीक से चुनाव कराना है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






