- Details
इस्लामाबाद: मुंबई हमले की सुनवाई को एक ताजा झटका देते हुए पाकिस्तान की एक अदालत ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके तहत उसने 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी और इस मामले के छह अन्य संदिग्धों की आवाज के नमूने मांगे थे। अभियोजन पक्ष ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर संदिग्धों की आवाज के नमूने मांगे थे ताकि भारतीय खुफिया समुदाय द्वारा सुनी गई बातचीत से इसे मिलाया जा सके और फिर मुंबई हमला मामले में आतंकवाद-रोधी अदालत के समक्ष इसे सात संदिग्धों के खिलाफ सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को याचिका खारिज कर दी।
- Details

लंदन: यूरोपीय संघ पुलिस एजेंसी ‘यूरोपोल’ ने चेतावनी दी है कि आईएसआईएस मुंबई जैसा यूरोप में आतंकवादी हमले करने की साजिश रच रहा, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों और रेस्तरां को निशाना बनाया जाएगा। यूरोपोल प्रमुख रॉब वेनराइट ने कहा कि आईएसआईएस ने वैश्विक स्तर पर आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए एक नयी लड़ाई शैली क्षमता विकसित की है जिसका मुख्य लक्ष्य यूरोप है। उन्होंने आतंकवाद निरोध पर एक नया यूरोपोल रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि आतंकी संगठन की यूरोप में और भी हमले करने की इच्छा और क्षमता है। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रों के अधिकारी उसे होने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं।
- Details
वाशिंगटन: प्रचार अभियान के दौरान अपने बयानों को लेकर जमकर विवादों में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप की रैली से अब एक सिख युवक को बाहर निकाल दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में उनकी रैली से एक मुस्लिम महिला को भी धक्के देकर बाहर निकाला गया था। आयोवा में रविवार को हुई इस ट्रम्प की इस प्रचार रैली लाल रंग की पगड़ी पहने एक सिख युवक हाथ में 'स्टॉप हेट (घृणा बंद करो)' लिखा बैनर लिये बैठा था। इसके बाद जब ट्रंप ने न्यू यॉर्क में टि्वन टावर पर हुए आतंकवादी हमले के जिक्र किया और कहा कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद पूरी दुनिया में जारी है और हमारे राष्ट्रपति इस पर कुछ नहीं कहते तो युवक ने बैनर लहराना शुरू कर दिया।
- Details
ढाका: पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों के खिलाफ कथित ‘निंदात्मक टिप्पणियां’ करने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्ष की नेता बेगम खालिदा जिया के खिलाफ देशद्रोह का एक मामला दर्ज किया गया। एक अदालती अधिकारी ने बताया, ‘उनकी गिरफ्तारी की अपील करते हुए सोमवार सुबह मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (ढाका) की अदालत में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।’ अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अपील पर आज बाद में सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 21 दिसंबर को एक परिचर्चा में 70 साल की खालिदा ने 1971 के मुक्ति संग्राम में मृतकों की संख्या पर ‘शंका जताई थी।’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






