ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में एक शॉपिंग मॉल में सोमवार को दो आत्मघाती बम हमले हुए, जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। जानकारी के अनुसार, इराक की राजधानी बगदाद के पूर्वी शिया बहुल भाग में एक मॉल के प्रवेश द्वार पर कार बम विस्फोट और आत्मघाती हमले में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 अन्य घायल हो गए और उसके बाद बंदूकधारियों ने अंदर मॉल में हमला बोल दिया। अधिकारियों ने प्रारंभ में इस हमले केा बंधक बनाने वाली स्थिति बतायी और अंदाजा लगाया कि अंदर 50 लोग फंसे हैं। लेकिन इराकी सुरक्षाबलों ने शीघ्र ही भवन को घेर लिया तथा सुरक्षाकर्मी छत से उतरे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख