- Details
ढाका: पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों के खिलाफ कथित ‘निंदात्मक टिप्पणियां’ करने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्ष की नेता बेगम खालिदा जिया के खिलाफ देशद्रोह का एक मामला दर्ज किया गया। एक अदालती अधिकारी ने बताया, ‘उनकी गिरफ्तारी की अपील करते हुए सोमवार सुबह मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (ढाका) की अदालत में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।’ अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अपील पर आज बाद में सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 21 दिसंबर को एक परिचर्चा में 70 साल की खालिदा ने 1971 के मुक्ति संग्राम में मृतकों की संख्या पर ‘शंका जताई थी।’
- Details
लिस्बन: पुर्तगाल राष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाले मार्केलो रेबेलो डीसूज़ा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह मुख्य रूप से औपचारिक माने जाने वाले इस पद का इस्तेमाल मितव्ययता विरोधी सरकार को भारी ऋण में दबे देश की आर्थिक सेहत को और अधिक बिगाड़ने से रोकने में करेंगे। वरिष्ठ नरमपंथी नेता और कानून के प्रोफेसर मार्केलो रेबेलो ने नौ प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आधे से अधिक वोट जुटा लिए। कुल 99 प्रतिशत वोटों की गणना की जा चुकी है। इनमें रेबेलो डी सूजा ने 52 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। जबकि, उनके करीबी प्रतिद्वंदी को इसके आधे से भी कम वोट मिले हैं। रेबेलो डी सूजा मार्च में लिस्बन स्थित पिंक पैलेस में रहने जाएंगे, जो नदी किनारे बना है।
- Details
लंदन: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि भारत ने पठानकोट आतंकी हमले के संबंध में नए सबूत दिए हैं और पाकिस्तान हमले के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए तथ्यों का सत्यापन कर रहा है। शरीफ ने कहा ‘मुझे पठानकोट हमले पर भारत से नए सुराग मिले हैं और हम भारत द्वारा दिए सबूतों को देखेंगे तथा उनकी जांच करेंगे। हम इसे छिपा सकते थे या भूल सकते थे लेकिन हमने कहा है कि हमें उनसे सबूत मिले हैं।’ शरीफ ने यह बात उस दिन कही जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पठानकोट आतंकी हमले को लेकर कहा कि यह उस अक्षम्य आतंकवाद का एक और उदाहरण है जिसे भारत लंबे समय से सह रहा है।
- Details
मनामा: भारत और बहरीन ने व्यापार और आतंकवाद निरोध जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने का संकल्प जताया। इसके अलावा सजा पाने वाले लोगों के हस्तांतरण से संबंधित एक समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किया। साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने बहरीनी समकक्ष से यहां बातचीत की। स्वराज भारत-अरब लीग सहयोग मंच की कल होने वाली पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। स्वराज ने बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा के साथ व्यापक चर्चा की। बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने सजा पाने वाले लोगों के हस्तांतरण से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। समझौते के अनुसार एक बार किसी व्यक्ति को दूसरे देश में सजा सुना दिए जाने के बाद वह अपने मूल देश में सजा काट सकता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






