- Details
सेंचुरियन: लंबे समय से बल्लेबाजी के मामले में संघर्ष कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को मंगलवार को उस समय राहत मिली, जब उसकी ओर से एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक ठोक दिए। इनकी मदद से इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के सेंचुरियन में खेले गए तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इंग्लैंड अभी सीरीज में 2-1 से आगे है। इससे पहले के दोनों मैच इंग्लैंड ने जीते थे। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 113 गेंदों में 125 रन बनाए, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के उड़ाए।
- Details
शिलांग: भारतीय तीरंदाजों ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में रिकर्व वर्ग में दाव पर लगे सभी पांचों स्वर्ण के साथ और दो रजत पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। सुबह के सत्र में पुरुष, महिला और मिश्रित युगल टीम का स्वर्ण जीतने के बाद रिकर्व तीरंदाजों ने दोपहर के सत्र में भारतीय तीरंदाजों के बीच हुए दो फाइनल में दो स्वर्ण और इतने ही रजत पदक से कुल 10 स्वर्ण और चार रजत पदक अपनी झोली में डाले। वर्ष 2014 एशियाई खेलों के बाद वापसी कर रहे तरुणदीप राय ने सैग खेलों का व्यक्तिगत खिताब बरकरार रखा और दीपिका कुमारी के साथ स्वर्ण पदकों की हैट्रिक की। इन दोनों ने मिश्रित युगल के साथ अपनी संबंधित टीम स्पर्धाओं में भी पहला स्थान हासिल किया।
- Details
गुवाहाटी: दक्षिण एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को फाइनल में श्रीलंका से खेलेगी, तो उसका पलड़ा भारी रहेगा। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर है, जबकि बाकी दो टीमें श्रीलंका और नेपाल एफआईएच रैंकिंग में भी शामिल नहीं है। भारत ने लीग चरण में नेपाल को 24-0 से हराया, जबकि पहले मैच में श्रीलंका को 12-1 से मात दी थी। श्रीलंका ने मंगलवार को नेपाल को 15-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने अपनी मजबूत टीम उतारी है, क्योंकि रियो ओलिंपिक से पहले टीम प्रबंधन उसे ज्यादा से ज्यादा एक्सपोजर देना चाहता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 36 साल बाद ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
- Details
गुवाहाटी: गगनप्रीत सिंह के दो गोल से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में श्रीलंका को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसकी भिड़ंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी। गगनदीप सिंह ने (11वें मिनट) शानदार मैदानी गोल दागकर भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद गगनप्रीत सिंह ने 34वें और 64वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। उसके लिए उमर ने दूसरे, शाह ने सातवें, कादिर एम ए ने 34वें, रहमान ने 43वें और 65वें और अब्बास ने 58वें मिनट में गोल दागे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






