ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लंदन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा कि लार्ड्स 2017 में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल की मेजबानी करेगा। डर्बीशर, ग्लोस्टरशर, लीसेस्टरशर, समरसेट और लार्डस 26 जून से 23 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। इस 28 दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान 31 मैच खेले जाएंगे। एकल लीग प्रारूप में होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और प्रत्येक दूसरी टीम से एक बार खेलेगी। लीग मैचों के समापन के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जबकि फाइनल 23 जुलाई को खेला जाएगा।

मीरपुर: आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में रविवार को श्रीलंका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में अब श्रीलंका का मुकाबला 9 फरवरी को मीरपुर में टीम इंडिया के साथ होगा। रविवार को मीरपुर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और उनकी पूरी टीम 49.2 ओवर महज 184 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इंग्लैंड की ओर से सीजे टेलर ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए डी. सिल्वा ने 10 ओवरों में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। असिथा फर्नांडो ने भी 2 विकेट झटके। 185 रनों के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ 4 विकेट खोकर महज 35.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

कोलंबो: श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान हाथ में चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को कवर के तौर पर शामिल किया है। टीम के साथ भारत नहीं आने वाले दिलशान के 12 फरवरी को रांची में होने वाले दूसरे मैच के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। पहला मैच पुणे में नौ फरवरी जबकि तीसरा विशाखापत्तनम में 14 फरवरी को खेला जाएगा।

गुवाहाटी: भारत ने रविवार को यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। सरस्वती रावत (महिला 58 किग्रा) और साम्बो लापुंग (पुरूष 69 किग्रा) ने अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया जिससे भारोत्तोलन में भारत के अब तक पांच स्वर्ण पदक हो गये हैं। रावत ने 187 किग्रा (स्नैच में 80 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 107 किग्रा से अधिक) का कुल वजन उठाकर आज पहला स्वर्ण हासिल किया। बांग्लादेश की फुलापति चाकम ने 144 किग्रा (63 किग्रा और 81 किग्रा) से रजत जबकि श्रीलंका की मोहिदीन उमेरिया ने 142 किग्रा (61 किग्रा और 81 किग्रा) से कांस्य पदक जीता। लापुंग ने पुरुष 69 किग्रा में करीबी मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख