ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

वेलिंगटन: डेविड वार्नर के 98 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर श्रृंखला में बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 281 रन बनाये, इसमें केन विलियमसन का 60 और मिशेल सेंटनेर का 45 रन का योगदान रहा। जवाब में वार्नर के आउट होने के बाद भी आस्ट्रेलिया लक्ष्य से 90 रन पीछे था लेकिन मिशेल मार्श के नाबाद 69 रन और जान हेस्टिंग्स के नाबाद 48 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। वार्नर अपने छठे वनडे शतक की ओर बढत रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनेर ने उन्हें आउट कर दिया। वार्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिये 122 रन जोड़े।

पोर्ट एलिजाबेथ: इंग्लैंड ने सेंट जार्ज्स पार्क मैदान पर शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट पर 262 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (99) और जोस बटलर (नाबाद 48) की उम्दा पारियों की बदौलत 46.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हेल्स ने 124 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए। बटलर ने अपनी 28 गेंदों की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। मोइन अली भी 21 रनों पर नाबाद लौटे। जो. रूट के बल्ले से भी 38 रन निकले। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केल एबॉट ने तीन और मोर्ने मोर्कल दो विकेट लिए।

गुवाहाटी: भारत ने दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती, तैराकी और भारोत्तोलन में अपना क्षेत्रीय दबदबा दिखाते हुए स्वर्ण पदकों का लगभग क्लीन स्वीप किया। भारत पहले दिन 14 स्वर्ण और पांच रजत सहित कुल 19 पदक जीतकर शीर्ष पर चल रहा है। श्रीलंका ने कुल 21 पदक जीते हैं लेकिन वह सिर्फ चार स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है। भारत के लिए दिन के स्टार पहलवान रहे जिन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि तैराकों ने चार स्वर्ण और तीन रजत पर कब्जा जमाया। सुबह साइकिलिंग में दो स्वर्ण और इतने ही रजत के साथ भारत ने खाता खोला जिसके बाद भारोत्तोलकों ने भी तीन स्वर्ण पदक मेजबान देश की झोली में डाले। कुश्ती में भारत ने महिला वर्ग में तीन जबकि पुरूष वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। रजनीश और रविंदर ने क्रमश: पुरुष 65 किग्रा और 57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

फतुल्लाह: आईपीएल नीलामी में बेहतरीन दाम पर बिके युवा रिषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर भारत ने नामीबिया को 197 रन से हराकर आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बायें हाथ के बल्लेबाज पंत ने 96 गेंद में 111 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने छह विकेट पर 349 रन का स्कोर खड़ा किया। अनमोलप्रीत सिंह (41), सरफराज खान (76) और अरमान जाफर (64) ने उपयोगी पारियां खेली। अनमोलप्रीत ने तीन विकेट भी लिये। मयंग डागर ने तीन और वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट चटकाये। नामीबिया की टीम 39 ओवर में 149 रन पर ऑउट हो गई। पंत को आईपीएल की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख