- Details
लखनऊ: भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत ने रविवार को सैयद मोदी ग्रांप्री. गोल्ड चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। सैयद मोदी चैम्पियनशिप में श्रीकांत की यह पहली खिताबी जीत है। उन्होंने पुरुष एकल के फाइनल में चीन के हुआंग युझिअंग को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। श्रीकांत लगातार तीसरे वर्ष चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे थे। पिछले दो बार जीत से महरूम रहने के बाद श्रीकांत ने तीसरी बार में खिताब अपने नाम करने में कोई गलती नहीं की। श्रीकांत ने युझिअंग को 21-13, 14-21, 21-14 से मात दी। पहले गेम में श्रीकांत ने अच्छी शुरुआत की और 4-2 से बढ़त बना ली थी। उन्होंने अपने शानदार खेल को जारी रखते हुए 8-3 से अपनी बढ़त को कायम रखा और अंत में गेम अपने नाम कर लिया।
- Details
सिडनी: आखिरी ओवर में युवराज के प्रदर्शन से खुश हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टी-20 विश्वकप से पहले उन्हें जितने ज्यादा मौके मिलेंगे दबाव उतना कम होगा और खेल में निखार आएगा। रविवार को सिडनी में हुए रोमांचक मुकाबले में जब युवराज मैदान पर उतरे तो प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की शुरुआत की टी-20 विश्वकप के फाइनल की याद आ गया, जिसकी हार का सारा दोष युवराज पर मढ़ा गया था। युवराज बेहद धीमी गति से रन बना रहे थे, ऐसा लग रहा था एक बार फिर प्रशंसकों के निराश होना पड़ेगा। लेकिन आखिरी ओवर में युवी फिर से अपने रंग में नजर आए। पहली गेंद पर चौका लगाया तो दर्शकों की जान में जान आई।
- Details
सिडनी: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आस्ट्रेलिया का टी20 श्रृंखला में 3-0 से वाइटवाश करने का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्होंने वह अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रयास किया जो एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान नदारद था। धोनी ने युवा जसप्रीत बुमराह और अनुभवी आशीष नेहरा के योगदान की भी तारीफ की। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘गेंदबाजों को काफी श्रेय जाता है। एकदिवसीय श्रृंखला में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन हमें गेंदबाजों से अतिरिक्त 10 प्रतिशत की जरूरत थी। बुमराह के आने, नेहरा के अनुभव और अन्य के एकजुट होकर प्रदर्शन करने से यह बदल गया।’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे गेंदबाज थे जिन्होंने अपना काम बेहतर किया जिसने अंतर पैदा किया।’ धोनी ने संकेत दिया कि भारत स्वदेश में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 में लगभग इसी टीम को बरकरार रखेगा।
- Details
सिडनी: कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के धुरंधरों रोहित शर्मा (52), विराट कोहली (50) और सुरेश रैना (नाबाद 49) की जांबाज बल्लेबाजी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान शेन वॉटसन (नाबाद 124) के रिकार्ड शतक पर पानी फेरते हुए तीसरे और अंतिम ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को सात विकेट से जीत हासिल कर कंगारूओं की जमीन पर 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर ली। भारत इसके साथ ही ट्वंटी 20 रैंकिंग में नंबर वन बन गया। भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया का पांच विकेट पर 197 रन का विशाल स्कोर था लेकिन टीम इंडिया के जांबाजों ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन ठोककर पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया और अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा जीत के साथ समाप्त किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






