- Details
सिडनी: तीसरे और अंतिम टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम एक नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने 20वें ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाया। भारत ने टी-20 यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। भारत की तरफ से रोहित शर्मा 52 रन, शिखर धवन 26 रन, विराट कोहली 50 रन बनाए जबकि सुरेश रैना ने 49 रनों और युवराज सिंह ने 15 रनों की पारी खेली। सुरेश रैना और युवराज नाट आउट रहे। आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां पांच विकेट पर 197 रन बनाए।
- Details
सिडनी: पहले ही श्रृंखला जीत चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (रविवार) यहां क्लीन स्वीप से महरूम रही और उसे तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने के कारण 15 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। आस्ट्रेलिया के 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 13 . 3 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन मध्य क्रम के ध्वस्त होने के कारण टीम एससीजी पर आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। भारत ने अंतिम 6 . 3 ओवर में सिर्फ 27 रन बनाए और इस दौरान पांच विकेट भी गंवाए जिससे आस्ट्रेलिया ने सांत्वना भरी जीत दर्ज की। भारत ने हालांकि श्रृंखला 2-1 से जीती। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वेलास्वामी वनिता ने 25 गेंद में सर्वाधिक 28 रन बनाए।
- Details
मेलबर्न: जर्मनी की एंजेलिके केर्बर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स का साम्राज्य शनिवार को ध्वस्त कर ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई मल्लिका होने का गौरव हासिल कर लिया। सातवीं वरीयता प्राप्त केर्बर ने शीर्ष वरीय सेरेना को दो घंटे आठ मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम कर लिया। केर्बर ने इस जीत से सेरेना का जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लेम खिताब की बराबरी करने का सपना भी तोड़ दिया। सेरेना को गत साल 2015 के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में भी निराशा का सामना करना पड़ा था और उन्हें नए साल में भी निराशा झेलनी पड़ी।
- Details
लखनऊ: मौजूदा चैंपियन पी कश्यप का सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रां प्री में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हार के साथ टूट गया, जबकि शीर्ष वरीय खिलाड़ी के श्रीकांत को अगले दौर में जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पिछले साल खिताब जीतने वाले कश्यप को गैरवरीय चीनी खिलाड़ी हुआंग यूझियांग ने 16-21, 21-18, 21-15 से हराकर खिताब की रक्षा करने की उनकी उम्मीदों को जमींदोज करके टूर्नामेंट का दूसरा उलटफेर किया। महिला एकल वर्ग में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही स्टार भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। इससे पूर्व, शीर्ष वरीय श्रीकांत को मलेशिया के सून हुआत गोह के खिलाफ एक घंटा और 15 मिनट तक चला मुकाबला 21-17, 18-21, 24-22 से जीतने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






