- Details
चटगांव: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को महान तेज गेंदबाज कॉर्टनी वाल्श की खेल भावना के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी वेस्टइंडीज की जूनियर टीम को मंगलवार की एक घटना को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में मंगलवार को बेहद तनावपूर्ण परिस्थितियों में विवादास्पद ‘मांकड़ आउट' नियम का सहारा लेकर जिम्बाब्वे को दो रन हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जिम्बाब्वे के सामने 227 रन का लक्ष्य था और आखिरी ओवर में उसे केवल तीन रन की दरकार थी और उसका केवल एक विकेट बचा था। ऐसे में वेस्टइंडीज के मध्यम गति के गेंदबाज कीमो पाल ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर रिचर्ड नगरावा को गेंद पड़ने से पहले रन लेने के लिये आगे बढ़ने की सजा रनआउट (मांकड़िंग) के रूप में दे दी।
- Details
नई दिल्ली: आलोचनाओं से घिरे भारतीय हाकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज (बुधवार) भारतीय मूल की ब्रिटिश हाकी खिलाड़ी द्वारा लगाये गये कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को यह कहते हुए खारिज किया कि हालांकि वह उसे जानते हैं लेकिन उनकी मंगनी नहीं हुई जैसा इस महिला खिलाड़ी ने दावा किया है। इस 21 वर्षीय महिला ने लुधियाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की जिसमें उसने दावा किया कि चार साल पहले उसकी सरदार से सगाई हो गयी थी। उसने आरोप लगाया कि सरदार ने उसे ‘मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक’ रूप से प्रताड़ित किया। सरदार ने कहा, ‘‘मैं उसे जानता हूं लेकिन यह कहना गलत होगा कि मैंने उसका शोषण किया। ’’
- Details
ऑकलैंड: सिडनी वनडे और टी-20 सीरीज में मिली करारी हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम उबरी भी नहीं थी कि अब न्यूजीलैंड ने उसे 159 रन से बुरी तरह धो दिया है। ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के पहले ही वनडे में न केवल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गई। खास बात यह कि स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने टीम इंडिया के साथ हुई टी-20 सीरीज के बीच में ही न्यूजीलैंड भेज दिया था, ताकि टीम वहां अच्छा प्रदर्शन कर सके। यदि पहले वनडे के परिणाम को देखें, तो उनका यह दांव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। वे न तो टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी कर पाए और न ही न्यूजीलैंड में उनकी शुरुआत ठीक रही है।
- Details
नई दिल्ली: आईपीएल की नई टीम गुजरात लायंस के कप्तान चुने गए सुरेश रैना ने माना कि आईपीएल के नए सत्र में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ खेलना और विशेषकर उनके ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ पर लगाम लगाना चुनौती होगी। रैना और धोनी ने अब तक अपने करियर में अब तक केवल चार मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं और इनमें से आखिरी मैच अक्टूबर 2006 में खेला गया था। रैना भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में भी पिछले आठ सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी की अगुवाई में खेलते रहे थे। आईपीएल में अब अपनी फ्रेंचाइजी के लिये सभी मैच खेलने वाले रैना ने यहां टीम के नाम, लोगो, कप्तान और कोच की घोषणा के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, 'मैंने और धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में बात की हम दोनों अलग-अलग टीमों में कैसे रहेंगे, लेकिन यह रोमांचक होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






