- Details
जयपुर: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और यहां बीजेपी ने सात में से पांच सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर दबदबा बना लिया है। बीजेपी की इस जीत पर पार्टी की सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बड़ा बयान आया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि सात में से पांच सीटों पर जीत हासिल करना कोई मामूली बात नहीं है।
वहीं, वसुंधरा राजे ने इस जीत के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेतृत्व के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया है और जीतने वाले उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।
झुंझुनू और खींवसर में भी जीती बीजेपी
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में राजस्थान की सात सीटों- झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली उनियारा, खींवसर, सलूंबर, चौरासी पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसके नतीजे शनिवार (23 नंबर) को सामने आए। काउंटिंग की शुरुआत में ही बीजेपी ने पांच सीटों पर बढ़त बना ली थी, जिन पर जीत भा हासिल की।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने बीकानेर हाउस को भी अटैच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह राजस्थान की नोखा नगर पालिका और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए मध्यस्थता समझौते का पालन नहीं करने पर आदेश जारी किया है।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कमर्शियल कोर्ट की जज विद्या प्रकाश की बेंच ने यह आदेश दिया। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि 21 जनवरी 2020 को एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के बीच विवाद के बाद नगर पालिका को 50,31,512 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। मगर इसके बावजूद भी नगर पालिका ने कंपनी को इसका भुगतान नहीं किया।
मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। कोर्ट ने नोखा नगर पालिका प्रतिनिधि को उस दिन अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।
- Details
जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर बीते दिन हुए मतदान के दौरान कांग्रेस के बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। जिससे बाद इलाके में हिंसा भड़क गई थी। आज गुरुवार को पुलिस ने आरोपी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
मीणा बोला- भागना मेरा कैरेक्टर नहीं, न डरे थे, न डरेंगे
इससे पहले सुबह करीब 10 बजे नरेश मीणा समरावता पहुंचा था और सोशल मीडिया पर लाइव कर मीडिया से बात की भी थी। इस दौरान उसने कहा कि मैं गिरफ्तारी देने के लिए यहां पहुंचा हूं, लेकिन पुलिस यहां नहीं है। मैं पुलिस से भागा नहीं था, यह मेरा कैरेक्टर नहीं है। पुलिसवाले ही यहां से भागे थे। नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि उनके धरने में शामिल लोगों के लिए बाहर से खाना आया था। पुलिस ने टोल पर खाने के पैकेट रोक लिए। जिसे लेकर वह अकेले ही धरनास्थल से उठकर पुलिस अधिकारी से बात करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया। जैसे ही समर्थकों को पता चला तो वे नरेश मीणा को छुड़ा ले गए।
- Details
जयपुर: राजस्थान में टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने तैश में आकर मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया।
वोटिंग के बीच हंगामा
इससे वहां माहौल बिगड़ गया। इस घटना के बाद वहां हंगामा हो गया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम में ग्रामीणों की मांग को लेकर झड़प हो गई थी। उसके बाद नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और एसडीएम को थप्पड़ दे मारा।
जानकारी के अनुसार देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की कचरावता ग्राम पंचायत के समरावत गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर रखा था।
ग्रामीणों का कहना था कि उनका गांव पहले उनियारा उपखंड में था, लेकिन बाद में पिछली सरकार ने उनके गांव को उनियारा से हटाकर देवली में उपखंड में शामिल कर दिया था। इससे वे नाखुश हैं। ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनके गांव को वापस उनियारा में शामिल किया जाए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






