- Details
जयपुर: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और आरएसएस के बीच के मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। सरसंघ चालक मोहन भागवत के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा 'जो अहंकारी हो गए हैं, उन्हें 241 पर रोक दिया, जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थी। उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया। यही प्रभु का न्याय है।'
इंद्रेश कुमार गुरुवार को जयपुर के पास कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया। उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी। जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी। उनमें से किसी को भी शक्ति नहीं दी। सब मिलकर (इंडिया ब्लॉक) भी नंबर-1 नहीं बने, नंबर-2 पर खड़े रह गए।
- Details
जयपुर: राजस्थान की पिछली अशोक गहलोत सरकार में बने 17 नए जिलों की समीक्षा की जाएगी। राजस्थान की वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने इसको लेकर कैबिनेट सब-कमेटी बनाई है। वहीं इस रिव्यू के बाद कई छोटे जिलों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।
भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा बनाई गई इस सब-कमेटी में डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ इस सब-कमेटी में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री कन्हैयाल, मंत्री हेमंत मीणा और मंत्री सुरेश सिंह रावत को शामिल किया गया है।
बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने 17 नए जिले और तीन नए संभाग बनाए थे। इसके बाद यहां कुल संभाग की संख्या सात से बढ़कर दस हो गई थी। वहीं 17 जिले बनाने के बाद जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई थी।
- Details
टोंक (राजस्थान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान फिर कांग्रेस के खिलाफ बरसे। हनुमान जयंती पर उन्होंने भाषण की शुरुआत ही बजरंग बली की जय के साथ की। फिर कर्नाटक का एक किस्सा भी सुनाया। आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में हनुमान चालीसा सुन रहे व्यापारी को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया गया। इनके राज में तो हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में हनुमान से लेकर मुस्लिमों को अधिकार देने की बात की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान को लेकर घेरा। फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे गदा देकर बजरंग बली की जय करने का अवसर दे दिया। मुझे शूरवीरों की धरती सवाई माधोपुर आने का मौका मिला। चुनाव के दिन है, एक-एक दिन में दो-तीन राज्यों में जाना होता है। यहां समय में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ा। मुझे लगता है कि मेरी सभा के बाद भी यहां लोग आते रहेंगे। मैं इनमें उत्साह देख रहा हूं। उसमें एक मजबूत भारत के लिए आशीर्वाद है।
- Details
जोधपुर: जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उचियारड़ा के खिलाफ उदयपुर की की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उदयपुर के की कोर्ट ने यह आदेश 16 अप्रैल 2024 को जारी किया है। इस मामले की सुनवाई 20 में 2024 को होगी।
दरअसल, रविवार को अचानक कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई इस कॉपी के सामने आने के बाद अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के गिरफ्तारी वारंट में सुरेश कुमार रालोती नाम के प्रार्थी ने उदयपुर विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन आई एक्ट कोर्ट सात उदयपुर ने गिरनार होटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर करण सिंह के खिलाफ चेक अनाधारण का वध धार करवाया था।
इस मामले में 16 अप्रैल को पेशी हुई थी। इस पेशी पर करण सिंह कोर्ट नही पहुंचे, जिसके बाद कोर्ट ने करण सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वार्ड जारी किया है मामले की अगली सुनवाई 20 में को होगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






