- Details
सीकर: पूरे देश में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखी जा रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन धनतेरस के दिन ही राजस्थान के सीकर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई कि लोग मातम में डूब गए। दरअसल सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस पुलिया से टकरा गई। जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के पास हुआ। बताया गया कि बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
बस के साइड का हिस्सा बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त
पुलिया की दीवार से टकराने के बाद बस बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस के साइड का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई।
- Details
जयपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनिपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक पूरा परिवार ही खत्म हो गया। साथ ही मृतक के भाई के दो बेटों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं है वो रूह कंपा देने वाली हैं। कई तस्वीरें तो ऐसी हैं, जो हम आपको दिखा भी नहीं सकते।
हादसा इतना भयानक था कि परिवार के परिवार खत्म हो गए। हादसे में आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की जान गई है। इनमें इरफान उर्फ बंटी (38), जूली पत्नी इरफान (34) इनके बच्चे आसमा (14), सलमान (8) और साकिर (6) की एक साथ मौत हो गई। इरफान के भाई आसिफ के बेटे सानिफ (9) और अजान (5) की भी जान चली गई। जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10) और सूफी (7) के अलावा परवीन (32) पत्नी जहीर खान व उनके 10 साल के बेटे दानिश की भी मौत हो गई है।
- Details
जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जोधपुर में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने हाईकोर्ट संग्रहालय का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। हालांकि, इस समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ तबीयत खराब होने के कारण शामिल नहीं हो सके। प्रधानमंत्री मोदी जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष विमान से पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, और प्रेमचंद बैरवा ने उनका स्वागत किया।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के अस्तित्व से हमारे राष्ट्र की एकता का इतिहास भी जुड़ा है। सरदार पटेल ने जब 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़कर देश को एकसूत्र में पिरोया था। उसमें राजस्थान की भी कई रियासतें थीं। जयपुर, उदयपुर और कोटा जैसी कई रियासतों के अपने हाईकोर्ट थे। इनके एकीकरण से राजस्थान हाईकोर्ट अस्तित्व में आया।
- Details
जोधपुर: जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे धर्मगुरु आसाराम बापू को इलाज के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन की पैरोल दी है। 85 वर्षीय बाबा पुलिस हिरासत में इलाज के लिए महाराष्ट्र जाएंगे।
आसाराम बापू को जोधपुर की पोक्सो अदालत ने अपने आश्रम में एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गुजरात की एक ट्रायल कोर्ट ने बाबा को 2013 में अपने सूरत आश्रम में एक महिला शिष्या के साथ कई बार बलात्कार करने का दोषी ठहराया था।
2013 से जेल में है आसाराम
आसाराम 2 सितंबर 2013 से जेल में हैं, इसके बाद से उन्होंने कई बार जेल से बाहर आने और जमानत पाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा।
बताया जा रहा है हाल ही में जेल में सजा काट रहे आसाराम के सीने में अचानक दर्द उठा, जिस वजह से उसे जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






