- Details
अजमेर: राजस्थान में अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है। अजमेर की दरगाह को भगवान शिव का मंदिर बताए जाने के दावे को लेकर दाखिल किए गए मुकदमे में आज (19 अप्रैल) सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की तरफ से आज की सुनवाई में हलफनामा दाखिल किया गया।
हिंदू सेना का मुकदमा सुने जाने योग्य: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के मुकदमे को खारिज किए जाने की सिफारिश की। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से मुकदमे की पोषणीयता पर सवाल उठाए गए और कहा गया कि हिंदू सेना का मुकदमा सुने जाने योग्य नहीं है। इस मुकदमे को खारिज कर दिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार की इस सिफारिश से हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की सिफारिश की वजह से अदालत ने आज की सुनवाई स्थगित कर दी। अजमेर की जिला अदालत इस मामले में अब 31 मई को सुनवाई करेगी।
- Details
जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार (14 अप्रैल) सुबह करीब 7 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह रेड कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।
सोमवार को ईडी की टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोग और मीडिया प्रतिनिधि सिविल लाइंस की ओर दौड़ पड़े। सूत्रों के अनुसार, ये कार्रवाई अभी भी जारी है, और जांच एजेंसी ने किसी भी आधिकारिक बयान से फिलहाल दूरी बना कर रखी है।
प्रताप सिंह खाचरियावास राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस के मजबूत चेहरों में गिने जाने वाले नेता हैं। वे छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नेता हैं और लंबे समय से जयपुर की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। बात उनके सियासी सफर की हो तो ये सफर छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर मंत्री पद तक का रहा है और वे अपनी तेजतर्रार छवि और तीखे बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।
- Details
जयपुर (जनादेश ब्यूरो): राजस्थान सरकार के बजट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य के 2025 के बजट की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया है कि "इस बजट में कोई नवाचार नहीं है" और कोई भी महत्वपूर्ण नई घोषणा करने में विफल रहा है।
सैन्य सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं: गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "इस बजट में उन्होंने कोई खास घोषणा नहीं की और जिस पेंशन के लिए हमने कानून बनाया था कि इसमें हर साल कम से कम 15% की बढ़ोतरी होगी, उन्होंने पिछले साल इसे बढ़ा दिया और सारी तारीफें ऐसे लीं जैसे उन्होंने खुद ही किया हो। यह कानून हमारे समय में पारित हुआ था। उन्हें इसे लागू करना था। उन्होंने सैन्य सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है जबकि राज्य और देश महंगाई से जूझ रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य को महत्व नहीं दिया गया।
- Details
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक औद्योगिक इकाई में गैस रिसाव के कारण लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, कोई दुर्घटना या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सहायक अग्निशमन अधिकारी विश्वकर्मा भंवर सिंह हाड़ा ने बताया कि यह घटना अजमेरा गैस संयंत्र में हुई। इस संयंत्र में कार्बन डाईऑक्साइड गैस के भंडारण के लिए दो बड़े टैंकर लगाए गए थे, लेकिन गैस के दबाव के कारण टैंकर का वॉल्व टूट गया जिसके कारण यह घटना हुई।उन्होंने बताया कि दमकल के दो वाहनों से पानी का छिड़काव कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया गया और रिसाव के कारण क्षेत्र में दृश्यता शून्य हो गई।
विश्वकर्मा थानाधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को संयंत्र के एक टैंकर में गैस भरी गई थी। उन्होंने बताया कि टैंकर का वाल्व टूट गया और गैस लीक हो गई जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






