- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को भूखंड आवंटित करने का मामला अब बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुंच गया है, जहां पूर्व पत्रकार केतन तिरोड़कर ने जनहित याचिका दायर कर हेमा मालिनी तथा महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। याचिका की स्वीकार्यता पर सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है। याचिकाकर्ता केतन तिरोड़कर के मुताबिक मुख्यमंत्री कोटे से घर देने के उनके एक मुकदमे में अदालत ने फैसला दिया था कि सरकारी ज़मीन और संपत्ति आवंटित करने से पहले ज़रूरतमंद लोगों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन जारी किए जाएं, और ऐसा किए बिना राज्य सार्वजनिक संपत्ति का आवंटन नहीं कर सकता। याचिकाकर्ता का आरोप है कि हेमा मालिनी की नृत्य अकादमी को भूखंड आवंटित करने में न्यायालय के आदेश और नियमों का उल्लंघन किया गया है।
- Details
मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार की शाम एक व्यापारी की सरे आम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी तस्वीर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। मृत शख्स का नाम रामू धोत्रे है, जो एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी है। जिस वक्त यह हमला हुआ रामू धोत्रे के भाई उन्हें बचाने के लिए बीच में आए उनके भाई पर भी हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद घायल अवस्था में रामू धोत्रे और उनके भाई को अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही रामू की मौत हो गई। हमला करने आए तीन आरोपियों में से दो को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
- Details
मुंबई: एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) को भूमि के स्थानांतरण में कथित अनियमितताओं के बारे में पूर्व नौकरशाह गौतम चटर्जी की अगुवाई वाली एक सदस्यीय समिति अपनी जांच रिपोर्ट 14 फरवरी को सौंपेगी। एजेएल नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र का प्रकाशन करता था जो अब मृतप्राय पड़ा है। पैनल के कामकाज को लेकर संदेह जताए जा रहे हैं क्योंकि चटर्जी इस साल 31 जनवरी को महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राज्य सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी जांच पूरी करने के लिए कहा है। चटर्जी ने पीटीआई भाषा को बताया ‘‘मैं 14 फरवरी को सरकार को जांच रिपोर्ट सौंप दूंगा।’’ एजेएल उस जमीन पर एक वाणिज्यिक इमारत का निर्माण कर रहा है जो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के करीब महत्वपूर्ण जगह पर है।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बंबई हाई कोर्ट के एक आदेश पर आज (बुधवार) रोक लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार को ‘मेक इन इंडिया वीक’ कार्यक्रम की शुरूआत करने के लिए मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर एक समारोह आयोजित करने की अनुमति दी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। न्यायमूर्ति एम वाई इकबाल अैर न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की एक पीठ ने राज्य की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की यह बात स्वीकार कर ली कि प्रस्तावित कार्यक्रम ‘‘भारत का गौरव’’ है और प्रशासन ने तट पर कोई स्थायी ढांचा बनाने का प्रस्ताव नहीं रखा है। रोहतगी ने उस आशंका का भी विरोध किया कि इस प्रकार का समारोह आयोजित किए जाने से दक्षिण मुंबई में यातायात बधित होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






