- Details
मुंबई:गायक सोनू निगम ने विमान में उनके गाना गाने के मामले में पांच कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह खुद उड़ान के दौरान विमान में फैशन शो के गवाह रहे हैं। सोनू ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि कर्मचारियों पर कार्रवाई से सामान्य समझ की कमी को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, मेरी नजर में यह वास्तविक असहिष्णुता है। मैंने खुद विमान में फैशन शो होते हुए देखा है। अन्य देशों में पायलट और चालक दल के सदस्यों द्वारा यात्रियों के साथ मजाक करते हैं। यह बहुत सामान्य बात है। उन्होंने कहा, मेरी नजर में कर्मचारियों को उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल करने भर की इजाजत देने के लिए निलंबित करना कुछ और नहीं, बल्कि खुशिया बांटने के लिए दंडित करना है। वह भी तब, जब सीट बेल्ट यात्री खोल चुके थे और कोई उद्घोषणा नहीं की जा रही थी। जेट एयरवेज के कर्मचारियों को निलंबित करने के फैसले पर सोशल मीडिया में लोगों की राय बंटी हुई है। एक ओर कुछ लोगों ने प्रशासन के फैसले का समर्थन किया है।
- Details
मुंबई: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इतिहास को तोड़मरोड़ कर भारत को एक ‘‘हिन्दू राष्ट्र’’ में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इतिहासकारों से अगली पीढ़ी के वास्ते एकसाथ होने और ‘‘सच्चाई लिखने’’ का आग्रह किया। पवार ने एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इतिहास को तोड़मरोड़ कर भारत को एक हिन्दू राष्ट्र में बदलने के इरादे से काम कर रहे हैं। यह खतरनाक साबित होगा क्योंकि यह देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को नुकसान पहुंचाएगा।’’ उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच जागरूकता पैदा किए जाने की आवश्यकता है कि कुछ लोग समाज में जहर फैलाने के लिए उन्हें दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
- Details
मुंबई: कांग्रेस ने आज (गुरूवार) मांग की कि महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार को अभिनेत्री से नेत्री बनी हेमा मालिनी के प्लॉट आवंटन को रद्द कर देना चाहिए क्योंकि पूर्ववर्ती जमीन सौदे में वह सीआरजेड प्रावधानों का उल्लंघन कर चुकी हैं। एमआरसीसी के प्रमुख संजय निरूपम ने संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार को हेमा मालिनी को आवंटित जमीन को रद्द कर देना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वह सरकार के लिए शर्त तय नहीं कर सकतीं। उन्होंने आरोप लगाए कि मई 1998 में जिला कलेक्टर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया था कि उन्होंने सीआरजेड नियमों का उल्लंघन किया था और मैंग्रोव को नष्ट किया था। निरूपम ने कहा, ‘हेमा मालिनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जरूरत है क्योंकि कानून के समक्ष सब बराबर हैं।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र के चर्चित आदर्श घोटाला मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब राज्यपाल ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दूसरी बार महाराष्ट्र के राज्यपाल को खत लिखकर आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई के अलावा राज्य मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव भेजकर गवर्नर विद्यासागर राव से गुजारिश की थी कि वह अशोक चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई को अनुमति दें। अशोक चव्हाण उन 13 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सीबीआई ने आदर्श घोटाले में चार्जशीट किया था। पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री मौजूदा समय में पार्टी के सांसद हैं, और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






