ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: सिपाही की हत्या कर भोपाल सेंट्रल जेल से फराह हुए प्रतिबंधित संगठन सिमी के सभी 8 आतंकी भोपाल के बाहर ईंटखेड़ी गांव में मुठभेड़ में मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के नाम हैं- अमजद, जाकिर हुसैन सिद्दीक, मोहम्मद सालिक, मुजीब शेख, मेहबूब गुड्डू, मोहम्मद खालिद अहमद, अकील और माजिद। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक फरार सिमी आतंकी की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। सिमी के ये सभी आठों आतंकी तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच एक सिपाही की हत्या करने के बाद जेल से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि ‘द स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ के आतंकियों ने एक सिपाही की हत्या कर दी थी और उसके बाद वे चादरों की मदद से जेल की दीवार लांघ कर वहां से फरार हुए थे। आतंकियों ने पहले गार्ड को घेर कर अपने कब्जे में लिया और फिर स्टील की प्लेट से उसका गला काट कर उसे मार डाला। तीन साल में सिमी के कार्यकर्ताओं की जेल तोड़ने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले वर्ष 2013 में मध्यप्रदेश के खंडवा में एक जेल से सिमी के सात सदस्य भाग निकले थे। एक अक्टूबर 2013 को सिमी के 7 सदस्य मध्यप्रदेश के खंडवा में स्थित जिला जेल से 14 फुट उंची दीवार फांद कर भाग गए थे। इनमें से एक कैदी ने अगले दिन आत्मसमर्पण कर दिया था और एक अन्य कैदी को मध्यप्रदेश के बड़वानी से दिसंबर 2013 में पकड़ा गया था। तीसरा कैदी पांच अप्रैल 2015 को तेलंगाना पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था।

मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक सरकारी कॉलेज में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को ऐसे बस्ते (बैग) बांटे गए। जिस पर सरकार की एससी-एसटी योजना का जिक्र है। इस बस्ते को देखते ही यह समझ में आ जाता है कि यह किस वर्ग से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पिछले दिनों अनुसूचित जाति वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुल 200 विद्यार्थियों को बैग बांटे गए। इन बस्तों में रखकर पठ्न-पाठ्न की सामग्री भी दी गई। काले रंग के पीठ पर टांगने वाले इस बैग पर सफेद रंग के पेंट से महाविद्यालय के नाम के साथ एससी-एसटी योजना लिखा हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य बीआर नालव्या ने गुरुवार को चर्चा करते हुए कहा कि 'यह बैग सरकार की अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की योजना के तहत बांटे गए हैं। इसी के चलते इस बैग पर एससी, एसटी स्कीम लिखा गया है। इसके अलावा कोई अन्य कारण नहीं है.' उन्होंने आगे कहा कि अगर इस योजना का जिक्र किया जाना ठीक नहीं होगा तो आगे चलकर बैग पर योजना का जिक्र नहीं किया जाएगा। बैग पर एससी-एसटी योजना लिखे होने से इस वर्ग के विद्यार्थियों में खासी नाराजगी है।

ग्वालियर: ग्वालियर के चिड़ियाघर में पिछले तीन दिनों में संदिग्ध संक्रमण की वजह से 15 पक्षियों की मौत के बाद अधिकारियों ने मृत पक्षियों के अंगों के नमूने जांच के लिये भोपाल और जबलपुर की प्रयोगशाला में भेजा है तथा चिड़ियाघर को आज (शनिवार) बंद कर दिया गया। चिड़ियाघर के अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में चिड़ियाघर के 15 पक्षियों की मौत हो चुकी है । मृत पक्षियों के विसरा और अन्य अंगों के नमूनों को जांच के लिये भोपाल और जबलपुर की प्रयोगशाला में भेजा गया है । दिल्ली चिड़ियाघर और डियर पार्क में बर्ड फ्लू की आशंकाओं के चलते स्थानीय चिड़ियाघर के अधिकारी कोई भी खतरा मोल लेने के पक्ष में नहीं है। श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त अजय द्विवेदी के आज के शाम के आदेश के बाद चिड़ियाघर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में दवा छिड़काव एवं सफाई का काम चल रहा है। कुछ पक्षियों के मरने के बाद बर्ड फ्लू की आशंका के चलते दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी विज्ञान उद्यान को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भोपाल में शहीदों के सम्मान में 'शौर्य स्मारक' का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि सेना बोलती नहीं पराक्रम करती है। पीएम ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासन एवं व्यवहार में एक नंबर की सेना है और सवा सौ करोड़ जनता का हौसला सेना की ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। शौर्य सम्मान सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'मेरा सौभग्य है कि इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर पर आप लोगों के बीच आकर इस देश के वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य और अवसर मिला है। हमारी सेना का सबसे बड़ा अस्त्र उनका मनोबल है। सवा सौ करोड़ जनता का हौसला सेना की ताकत है।' पीएम ने कहा, 'जैसे हमारी सेना बोलती नहीं पराक्रम करती है, वैसे ही हमारे रक्षा मंत्री बोलते नहीं।' इस मौके पर पीएम के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे। मोदी ने कहा कि सेना का मनोबल उसका सबसे बड़ी ताकत होती है जो अस्त्र से नहीं आती। उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में हमने सेना का मानवता वाला रूप देखा। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार इतनी बड़ी बाढ़ देखी जहां सेना ने लोगों की सेवा की। देश में आपदा के समय सेना ने साहसिक काम किया।' पीएम ने सेना की प्रशंसा करते हुए कहा, 'अनुशासन और व्यवहार में भारतीय सेना नंबर एक है। अपनी जमीन की रक्षा में सेना एक कदम भी पीछे नहीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख