- Details

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने स्याही फेंकी। सम-विषम योजना की सफलता पर दिल्लीवासियों को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। मंच पर भाषण देने के दौरान इस महिला ने उनके ऊपर स्याही फेंकी। स्याही की कुछ बूंदें केजरीवाल के चेहरे पर गिरीं। यह महिला किसी घोटाले की चर्चा कर रही थी। इसने मंच पर कुछ कागज और एक सीडी भी फेंकने की कोशिश की। महिला की पहचान भावना के रूप में हुई है, जो 'आम आदमी सेना' से जुड़ी हुई है। यह संगठन आम आदमी पार्टी के बागियों द्वारा बनाया गया है।
- Details
नई दिल्ली: संयुक्त कैडर प्राधिकरण(जेसीए) को लेकर एक बार फिर आप सरकार और मोदी सरकार में ठन गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेसीए में हाल ही में हुए बदलावों को लेकर कहा कि मोदी सरकार आप की मौजूदगी से डरी हुई है। सिसोदिया ने दावा किया कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा अधिसूचित नए जेसीए नियमों का उद्देश्य उन्हें समिति की किसी भी बैठक में शामिल होने से रोकना है, वहीं केजरीवाल ने अपना आरोप दोहराया कि मोदी दिल्ली सरकार के लिए अवरोध पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मोदी जी दिल्ली सरकार के लिए अवरोध पैदा करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। और फिर वे कहते हैं कि हम लड़ते हैं। मोदी हर सुबह दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़ंगा डालते हैं।
- Details
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सम-विषम योजना के खत्म होने के अगले दिन शनिवार को लोगों को कई स्थानों पर जाम का सामना करना पड़ा। केंद्रीय कार्यालयों में छुट्टी के बावजूद सुबह और शाम को सड़कों पर वाहनों की संख्या पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। सुबह नौ बजे: दिल्ली छावनी क्षेत्र में भीषण जाम देखा गया। एक घंटे के भीतर ही उत्तम नगर से पंखा रोड वाले खंड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोगों को पूसा रोड और शादीपुर में भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। दोपहर 10-11 बजे: धौलाकुआं, रिंग रोड, प्रीत विहार, विकास मार्ग, आईटीओ और मथुरा रोड पर वाहनों की भारी आवाजाही रही। इससे लोगों को रेड लाइट पर काफी देर तक रुकना पड़ा।
- Details
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की एक एमएलए के पति को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 15 दिसंबर को सीपीडब्लूडी के अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया था कि आरके पुरम के सेक्टर 12 में अवैध झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के दौरान आरके पुरम की एमएलए प्रमिला टोकस के पति धीरज और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर कई महिलाओं ने उन्हें पीटा था। प्राथमिकी के साथ संबद्ध की गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि एमएलए ने हमले के लिए उकसाया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






