ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरे का असर रहा और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर रेलवे ने कम दृश्यता के कारण 71 ट्रेनों को रद्द कर दिया और दिल्ली आने जाने वाली 10 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रहने के अलावा सुबह के दौरान अपेक्षाकृत मौसम साफ रहा। सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर दृश्यता का स्तर 1000 मीटर रहा जो सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर घटकर 600 मीटर हो गया। विमानों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। कोहरे के कारण दिल्ली आने जाने वाली 10 ट्रेनों के देर से चलने की खबर है जबकि कोहरे के कारण 71 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण, 71 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि हावड़ा, सियालदह और भुवनेश्वर से आने वाली राजधानी ट्रेनों सहित दिल्ली आने जाने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस खराब मौसम के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख