ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अगरतला: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के कुमारघाट बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि उनाकोटि जिले में हाईटेंशन तार के एक रथ के संपर्क में आने की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत गई, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

बकौल एजेंसी, असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (कानून एवं व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए।

बता दें कि लोहे से बने भगवान जगन्नाथ के रथ को हजारों लोग खींच रहे थे। उसी वक्त अचानक रथ हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना भगवान जगन्नाथ के 'उल्टा रथ यात्रा' उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। इस त्योहार के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोगों की मौत पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने कुमारघाट जाने की जानकारी साझा की।

अगरतला (त्रिपुरा): माणिक साहा ने एक बार फिर से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ आठ और मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

माणिक साहा 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2022 में उन्हें बिप्लव देव की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया। 2020 से 2022 तक वो त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष थे। 70 साल के माणिक साहा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। वहीं विपक्षी कांग्रेस और सीपीएम के नेतृत्व वाली वामपंथी पार्टियों ने समारोह का बहिष्कार किया। उन्होंने भाजपा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा का आरोप लगाकर ये फैसला लिया।

वाम मोर्चे के एक बयान में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार और सीपीएम, सीपीआई, आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के सचिवों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राज्य सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया था, लेकिन फ्रंट ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

अगरतला: माणिक साहा त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे। वे दूसरी बार राज्‍य के सीएम पद की कमान संभालेंगे। त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को संपन्‍न हुई, जिसमें साहा को नेता चुना गया। मुख्‍यमंत्री और नवगठित मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 8 मार्च को होगा। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मई 2022 में डॉक्‍टर माणिक साहा को तत्कालीन सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही पार्टी ने अगला मुख्यमंत्री घोषित किया था। साहा ने 15 मई 2022 को राज्‍य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

राज्‍य की बारदोवली सीट से चुनाच जीते 70 साल के माणिक साहा ने पार्टी के प्रदर्शन को अपेक्षा के अनुरूप बताया है। उन्‍होंने कहा, "बीजेपी का यह प्रदर्शन अपेक्षित था...हम बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। हमारी जिम्‍मेदारी अब बढ़ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाई राह पर हम आगे बढ़ेंगे।"

अगरतला: त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दोपहर एक बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है, जो शाम चार बजे तक होगा। चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की हुई पिटाई

दक्षिण त्रिपुरा के एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की पिटाई हो गई। उन्हें हमारे अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख