- Details
हैदराबाद: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज यानि 13 दिसंबर को भारत पहुंचे थे। मेसी पिछले 14 साल में पहली बार भारत आए हैं। कोलकाता में उनका अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि साल्ट लेक स्टेडियम में फैली अराजकता के कारण वो मात्र 22 मिनट बाद ही स्टेडियम से चले गए थे। जबकि हैदराबाद में उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी संग फुटबॉल खेला, बच्चों संग मस्ती की।
सीएम संग खेला फुटबॉल, राहुल गांधी को दी जर्सी
साल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना के चलते मेसी अच्छी यादों के साथ कोलकाता को अलविदा नहीं कह पाए। दूसरी ओर हैदराबाद में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी संग फुटबॉल खेला और मेसी ने राहुल गांधी को टी-शर्ट भी भेंट की। जिसकी तस्वीरें खुद राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। मेसी के साथ हैदराबाद में लुइस सुआरेज और रोड्रीगो डी पॉल ने भी खूब आनंद लिया।
लियोनेल मेसी कुछ समय देरी से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन यहां जैसे ही उन्होंने कैमरा की तरफ देखकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया, वैसे ही दर्शक खुशी से झूम उठे।
- Details
हैदराबाद: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ की कोलकाता में खराब शुरूआत के बाद दूसरे चरण के लिये शनिवार की शाम को हैदराबाद पहुंच गए। यहां से मेसी मुंबई भी जाएंगे। फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे हैदराबाद पहुंच। मेसी फिलहाल ताज फलकनुमा पैलेस में अपने प्रशंसकों से मिल रहे हैं, जिन्होंने उन्हें देखने के लिए 10 लाख रुपये की भारी भरकम रकम अदा की है।
नुमाइशी मैच में राहुल गांधी भी देंगे साथ
निजामों के शहर में महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम की शुरूआत शाम सात बजकर 50 मिनट पर एक नुमाइशी मैच से होगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैदान पर उतरेंगे, जिनके बाद मेस्सी और इंटर मियामी के उनके साथी रौड्रिगो डि पॉल और लुई सुआरेज आएंगे।
पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने आगे आकर कोलकाता में स्थिति के बिगड़ने पर अपनी राय रखी। मीडिया से भूटिया ने कहा, मुझे लगता है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
- Details
रंगारेड्डी: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस भयावह सड़क दुर्घटना में टिपर चालक की भी मौत हो गई है, जबकि काफी यात्री घायल बताए जा रहे हैं। चेवेल्ला मंडल के मीर्जागुड़ा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर यह त्रासदी तब घटी, जब तांडूर डिपो की एक आरटीसी बस सीधे गिट्टी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई।
ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर जा गिरी और कई यात्री उसके नीचे दब गए। टिपर के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे।
टक्कर के बाद बस में अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
- Details
नई दिल्ली: तेलंगाना सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राज्यपाल अभियोजन स्वीकृति देने के मामले में भी मंत्रिपरिषद की सलाह लेने के लिए बाध्य होते हैं। जब कोई मंत्री या मुख्यमंत्री किसी आपराधिक मामले में शामिल हों, तभी राज्यपाल पर ये बाध्यता नहीं होती। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ, राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए विधेयक को मंजूरी देने की समयसीमा तय करने के मामले में सुनवाई कर रही है। इस पीठ में जस्टिस गवई के अलावा जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस एएस चंदुरकर भी शामिल हैं।
तेलंगाना सरकार का तर्क- राज्यपाल के पास कोई विवेकाधिकार नहीं
तेलंगाना सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन रेड्डी ने संविधान पीठ के समक्ष दी अपनी दलील में कहा कि राष्ट्रपति के संदर्भ पर सुनवाई करते समय सर्वोच्च न्यायालय को विधेयक पर राज्यपाल के 'अंतर्निहित पूर्वाग्रहों' पर भी गौर करना चाहिए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






