- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले पर सीएम रेवंत रेड्डी के वकील ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि आईएनसी तेलंगाना ट्विटर अकाउंट को वह संचालित नहीं करते हैं। रेवंत रेड्डी के वकील ने अपना जवाब दाखिल किया है और कहा है कि वह केवल दो ट्विटर अकाउंट (सीएमओ तेलंगाना और उनका निजी अकाउंट) का ही इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से दिल्ली पुलिस द्वारा उठाया गया सवाल अप्रासंगिक है। उस वीडियो को अपलोड करने या साझा करने के लिए उनके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने रेवंत के अलावा 16 लोगों को भेजा नोटिस
बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रेवंत रेड्डी के अलावा 16 अन्य लोगों को भी नोटिस भेजा था। सूत्रों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत नोटिस दिया जाता है, तो वह व्यक्ति या तो जांच अधिकारी के सामने उपस्थित हो सकता है या कानूनी प्रतिनिधि भेज सकता है।
गौरतलब है कि अमित शाह के भाषण का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (28 अप्रैल) को कहा कि संघ परिवार ने कभी भी कुछ समूहों को दिए गए आरक्षण का विरोध नहीं किया। हैदराबाद में एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ की राय है कि जब तक जरूरत हो आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए।
भागवत ने दी सफाई: कहा- "झूठा वीडियो किया जा रहा प्रसारित"
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उन्होंने कहा, "संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है। लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।" मोहन भागवत का यह बयान आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच आया है। आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा था, भेदभाव अदृश्य होते हुए भी समाज में मौजूद है। भागवत ने कहा, "एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है और हम इसके बारे में बाहर नहीं बोल सकते।
- Details
नई दिल्ली: तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल को छात्रों से उनकी धार्मिक पोशाक को लेकर पूछताछ करना भारी पड़ गया। दरअसल, जब लोगों को प्रिंसिपल की तरफ से छात्रों की धार्मिक पोशाक पर उठाए गए सवाल की जानकारी लगी, तो वे आहत हो गए। लोगों की नाराज भीड़ ने न सिर्फ स्कूल में तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। स्कूल में तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है।
प्रिंसिपल ने भगवा कपड़े पहनने पर छात्रों को रोका, स्कूल में तोड़फोड़
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल समेत स्कूल के दो स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर लिखी है। हालांकि, इतने पर भी मामला शांत नहीं हुआ है। प्रिंसिपल की हरकतों से आहत प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि स्कूल को माफी मांगनी चाहिए।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): सीबीआई ने दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को गुरुवार (11 अप्रैल, 2024) को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्टस में सूत्रों ने ये जानकारी दी गई है।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट ने मंगलवार (9 अप्रैल, 2024) को ही के कविता की हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी। उन्हें न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया था।
कोर्ट ने सोमवार (8 अप्रैल) को ही कविता को अंतरिम जमानत देने से मना करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसके अलावा सबूत को भी नष्ट करने की कोशिश की गई है। ऐसे में उन्हें राहत दी जाती है, तो वो ऐसा आगे भी कर सकती हैं।
दरअसल, ईडी ने आरोप लगाया है कि के कविता दिल्ली आबकारी नीति मामले में शामिल साउथ ग्रुप की सदस्य हैं। ईडी ने उन पर 100 करोड़ की रिश्वत का आरोप भी लगाया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






