- Details
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले के मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता जमानत मिलने के बाद आज मंगलवार (27 अगस्त) को तिहाड़ जेल से बाहर आ गई हैं। उन्हें मार्च में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
जेल परिसर से बाहर निकलते ही उनके स्वागत के लिए जेल के बाहर जमा हुए बीआरएस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल बजाए और पटाखे फोड़े। इस दौरान कविता के भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी. रामा राव भी मौजूद थे।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता की हिरासत की अब जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों ने उनके खिलाफ अपनी जांच पूरी कर ली है।
जेल से बाहर आने के बाद अपनी पहली टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "हम लड़ाकू हैं, हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। उन्होंने केवल बीआरएस और केसीआर की टीम को अटूट बना दिया है।"
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े ईडी और सीबीआई केस में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में बीआरएस नेता के. कविता को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी।
5 महीने बाद जेल से बाहर आएंगी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया जिसमें के. कविता जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दोनों केस में 10-10 लाख रुपये का जमानत बांड भरने, गवाहों से छेड़छाड़ न करने और गवाहों को प्रभावित न करने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए के कविता को जमानत दे दी है। हालांकि अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों पर जमानत दी है जिसका उन्हें पालन करना होगा। अदालत ने उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ न करने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें गवाहों को भी प्रभावित न करने को कहा है।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना में फोन टैपिंग मामले में विशेष खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख टी. प्रभाकर राव समेत दो आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए सीबीआई से संपर्क किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी को कथित रूप से मिटाने और पिछली बीआरएस सरकार के दौरान कथित फोन टैपिंग के आरोप में 13 मार्च को विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के एक निलंबित डीएसपी, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और एक पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को गिरफ्तार किया था। मामले में एसआईबी के पूर्व प्रमुख और एक अन्य आरोपी फरार है और उनके अमेरिका में होने का संदेह है।
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के. श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक से मुलाकात कर (दो फरार आरोपियों के खिलाफ) रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया था।
- Details
हैदराबाद: रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह हैदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे। वह रामोजी फिल्म सिटी और ईटीवी नेटवर्क के मालिक थे। साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
रामोजी राव के निधन पीएम मोदी ने जताया दुख
जानकारी के मुताबिक, रामोजी राव को उनको हाई ब्लड प्रेशर और सांस फूलने की दिक्कत के बाद 5 जून को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीएम मोदी ने भी रामोजी राव ने निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा, "यह दुखद है, वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो भारतीय मीडिया में क्रांति लाए। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किए।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






