- Details
चेन्नई: तमिलनाडु चुनाव को नतीजों के बाद कई दिनों से सरकार गठन पर जारी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार शाम को टीवीके प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार गठन के लिए औपचारिक निमंत्रण दे दिया। लोकभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है।
टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगई और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के राज्य सचिव पी. षणमुगम सहित सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। टीवीके के संस्थापक विजय ने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित करने का आग्रह किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राज्यपाल से मिलने चेन्नई के लोक भवन पहुंचे। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के सपोर्ट से अब 121 विधायक टीवीके के सपोर्ट में हैं और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।
वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का एलान कर दिया है। साथ ही आईयूएमएल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही टीवीके राज्य विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 के पार पहुंच गई है। वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके की ओर से चुनाव अभियान प्रबंधन संभाल रहे महासचिव आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का समर्थन करेगी। वीसीके के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता आसान हो गया है।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर छाए असमंजस के बादल अब पूरी तरह से छट गए हैं। टीवीके चीफ विजय ने शुक्रवार (8 मई 2026) को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। आखिरकार राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण दे दिया है। विजय के पास बहुमत से ज्यादा 121 विधायकों का समर्थन है। 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है। टीवीके प्रमुख विजय 9 मई की सुबह 11 बजे जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे।
विजय की राज्यपाल से ये तीसरी मुलाकात थी। इससे पहले जब वो राज्यपाल से मिले थे तो उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का समर्थन नहीं था। राज्यपाल ने उन्हें जरूरी विधायकों की संख्या के साथ आने को कहा था। विजय ने राज्यपाल को खुद की पार्टी के 107 विधायक के अलावा कांग्रेस के 5, सीपीएम के 2, सीपीआई के 2, वीसीके के 2, आईयूएमएल के 2, एएमएमके के 1 विधायक के समर्थन का पत्र सौंपा, जो कुल 121 होता है। यानि कि विजय के पास बहुमत से 3 विधायक ज्यादा ही हैं।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय शुक्रवार की शाम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने और बहुमत साबित करने के लिए होगी।
विजय ने छुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा
सूत्रों के मुताबिक, टीवीके नेता विजय ने आखिरकार बहुमत का दावा करने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा पा लिया है। इसमें कांग्रेस की पांच और वीसीके, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो सीटें शामिल हैं। इन दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत के लिए 118 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लिया है। राज्यपाल आर्लेकर के साथ विजय की आज तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों बार आर्लेकर ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज करते हुए तर्क दिया कि टीवीके नेता को सदन में बहुमत के लिए जरूरी समर्थन प्राप्त नहीं है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






