- Details
पुदुक्कोट्टई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में जनसभा को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजग अप्रैल, 2026 में तमिलनाडु में सरकार बनाएगा। अमित शाह ने तमिलनाडु की द्रमुक सरकार पर निशाना साधते हुए उसे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।
शाह बोले- परिवारवाद का अंत करने का आ गया समय
अमित शाह ने रैली में 2024 के बाद से भाजपा-एनडीए की सफलताओं का जिक्र किया जिसमें हरियाणा में लगातार तीसरी जीत भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की बारी है। उन्होंने द्रमुक पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या राज्य एक 'भ्रष्ट मंत्रियों की सेना' के साथ आगे बढ़ सकता है। अमित शाह ने द्रमुक के वंशवाद पर भी हमला किया और कहा कि परिवारवाद को कायम रखने का सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में परिवारवाद का अंत करने का समय आ गया है।
- Details
त्रिशूर: तमिलनाडु के त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पार्किक में रविवार (4 जनवरी 2026) को भीषण आग लग गई। पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा दोपहिया गाड़ियां जलकर राख हो गईं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने टू-व्हीलर पार्किंग एरिया में हुई, जिससे यात्रियों और आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले सुबह करीब 6.45 बजे देखी गई। आग की लपटों ने तेजी से पार्किंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया, जहां आमतौर पर रोजाना 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े होते हैं।
माना जा रहा है कि पार्क की गई गाड़ियों में फ्यूल होने की वजह से आग तेजी से फैली और तेज हो गई, जिससे कुछ ही मिनटों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। अलर्ट मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाने के लिए लगभग आधे घंटे तक काम किया। हालांकि आग की लपटों को बुझा दिया गया था, लेकिन कुछ समय तक इलाके में घना धुआं छाया रहा, जिससे यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को परेशानी हुई।
- Details
चेन्नई: विेदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा है कि भारत आतंकवाद से स्वयं की रक्षा करने का अधिकार रखता है और कोई यह तय नहीं कर सकता कि भारत अपनी रक्षा कैसे करे। चेन्नई में आई आई टी मद्रास टेक्नो एंटरटेंमेंट उत्सव – शास्त्र 2026 के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा।
विदेश मंत्री ने देश की पड़ोस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों से होने वाले आतंकवाद से स्वयं की रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लगातार जारी सीमापार आतंकवाद सद्भाव को कमजोर करता है तथा जल – बंटवारे जैसी व्यवस्थाओं के लाभ को निष्क्रिय करता है। उन्होंने कहा कि सहयोग और हिंसा एक साथ नहीं चल सकते।
भारत के व्यापक दृष्टिकोण के बारे में डॉ. जयशंकर ने वसुधैव कुटुम्बकम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति दुनिया को एक परिवार मानती है और राष्ट्रीय क्षमताओं तथा साझेदारियों के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है।
- Details
चेन्नई: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के एसआईआर के बाद तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। तमिलनाडु में जारी ड्राफ्ट लिस्ट में करीब एक करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं, जबकि गुजरात में 73 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोट कर दी गई है। आयोग के अनुसार, हटाए गए वोटर्स की लिस्ट भी कारणों के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है।
चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं। अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






