- Details
तापी: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना के कुछ दिन बाद ही गुजरात के तापी जिले में मिंधोला नदी पर एक नवनिर्मित पुल बुधवार 14 जून की सुबह ढह गया। इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ, जब वालोद तालुका के मायपुर गांव को व्यारा तालुका के देहगामा गांव से जोडऩे वाले नवनिर्मित पुल का मध्य भाग मिंडोला नदी में गिर गया। इस पुल के टूटने से करीब 15 गांव प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण पूरा हो चुका था और बस इसके उद्घाटन का इंतजार था। इस पुल का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था, जिस पर 2 करोड़ रुपये की लागत आई थी। विशेषज्ञों से जांच कराकर पुल के गिरने के कारणों का पता लगाया जाएगा। वहीं अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में मुताबिक, तापी के जिला कलेक्टर विपिन गर्ग ने कहा, पुल वर्तमान में काम नहीं कर रहा था। हमने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की भी पूरी तरह से जांच की जाएगी।
- Details
नई दिल्ली: गंभीर चक्रवाती तूफान "बिपरजॉय" के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की आशंका के बीच राज्य में एक विस्तृत निकासी योजना बनाई गई है और प्रशासन ने 8000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। निकासी अभियान आज भी जारी रहेगा। चक्रवात बिपरजॉय एक "बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान" में बदल गया है और इसके गुरुवार कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच पहुंचने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बचाव दल चक्रवात "बिपारजॉय" के मार्ग में संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने चक्रवात से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और गुजरात सरकार की तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस चक्रवात का पाकिस्तान पर भी असर पड़ने की आशंका है।पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय करने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित निकाला जाए।
- Details
अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को संभावित "बिपरजॉय" चक्रवात के खिलाफ राज्य के तटीय जिलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार को गुजरात के साथ-साथ पाकिस्तान में दस्तक देने वाला है।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने की तैयारियों की समीक्षा
गुजरात के मुख्यमंत्री ने संभावित खतरे के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की। बैठक में मुख्य सचिव राजकुमार, डीजीपी विकास सहाय, राहत आयुक्त आलोक पाण्डेय सहित राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग व सड़क निर्माण विभाग के प्रमुख शामिल हुए। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में कच्छ तट के लिए चक्रवात के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है।
सभी विभागाध्यक्षों से प्रारंभिक चर्चा के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित प्रभावित जिलों के कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए।
- Details
गांधीनगर/सूरत: सूरत में गुजरात एटीएस ने सुमेराबानो समेत चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए संदिग्धों में कश्मीरी युवक उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और सूरत की रहने वाली सुमेरबानो है। पांचवे संदिग्ध जुबैर अहमद मुंशी की तलाश की जा रही है।
आईएसकेपी के अबू हमजा के संपर्क में थे
ये सभी कश्मीर में मौजूद इस्लामिक स्टेट खोरोसन प्रॉविंस (आईएसकेपी) के अबू हमज़ा के संपर्क में थे। यही इनका हैंडलर था। इन्हें ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाना था। साल 2015 से सोशल मीडिया ऐप के जरिए यह सभी एक-दूसरे के संपर्क में थे।
पकड़ी गई सुमेरबानो नौजवानों का ब्रेनवॉश कर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मॉड्यूल में रिक्रूट करने में जुटी हुई थी। पकड़े गए आरोपी हनान हयात ने बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी ली थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






