ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अहमदाबाद: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर पहलगाम हमले और जम्मू कश्मीर में उसके असर पर अपनी राय रखी है। गुजरात दौरे पर गए उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में गुरुवार (31 जुलाई) को कहा कि भले ही 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले ने पर्यटन उद्योग पर असर डाला हो, लेकिन कश्मीर अभी भी पर्यटकों से खाली नहीं है।

वे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को फिर से सक्रिय करने के मकसद से गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने अहमदाबाद और गांधीनगर में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा बांध का दौरा किया और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और अटल ब्रिज पर सुबह की सैर करते नजर आए।

हमले के बाद लोग रातों-रात कश्मीर छोड़ गए: उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्य में पर्यटन को तगड़ा झटका लगा।

अहमदाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में पार्टी के जिला इकाई प्रमुखों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग पर ‘पक्षपाती’ होने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम गुजरात में बीजेपी को हरा सकते हैं, तो पार्टी को हर जगह हराया जा सकता है।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘संगठन सृजन अभियान’ (पार्टी संगठन को मजबूत करने का अभियान) के तहत कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उसके ‘मुख्य गढ़’ गुजरात में हराना महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय उनकी राय पर भी विचार किया जाएगा।

कांग्रेस ने 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आणंद शहर के पास एक रिसॉर्ट में जिला पार्टी कमेटियों के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए शिविर का आयोजन किया है। पार्टी के मिशन 2027 के लिए खाका तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर का समापन 28 जुलाई को होगा।

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में पुल ढहने की घटना पर दुख जाहिर किया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं घायलों को भी आर्थिक मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना भी की है।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता राशि

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ''गुजरात के वडोदरा जिले में पुल के ढहने की वजह से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।''

दरअसल वडोदरा जिले की महिसागर नदी पर बना एक पुल ढह गया, जिसकी वजह से 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।

अहमदाबाद: गुजरात के आणंद जिले में पुल टूटने की वजह से कई वाहन नदी में जा गिरे, इस हादसे में दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। जो ब्रिज टूटा है वो महिसागर नदी पर बना है। पुल के टूटते ही ट्रक समेत अन्य वाहन नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुल जर्जर हालत था। इस हादसे को प्रशासन की गंभीर की लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। महिसागर नदी पर बना यह ब्रिज टूटने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस हादसे के बारे में आनंद कलेक्टर प्रवीण चौधरी का कहना है, "...अभी की शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक ट्रक, एक इको और कुछ बाइक नीचे गिरी फिलहाल बचाव कार्य जारी है। वडोदरा प्रशासन और एनडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद हैं...पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ सभी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के वडोदरा और आणंद ज़िलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल सुबह पादरा में ढह गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख