- Details
राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजकोट स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन सौराष्ट्र और कच्छ के बारह पश्चिमी जिलों में निवेश, नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत आज राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक बन गया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सौराष्ट्र के सात जिलों में फैले 13 नए ग्रीनफील्ड स्मार्ट औद्योगिक एस्टेट का शुभारंभ किया और राजकोट में एक विशेष चिकित्सा उपकरण पार्क का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वाइब्रेंट गुजरात समिट वैश्विक विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी के लिए एक सशक्त मंच बन गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे वाइब्रेंट गुजरात समिट के विजन से पहले दिन से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में उनका उद्देश्य गुजरात की क्षमता से दुनिया को परिचित कराना था। वे चाहते थे कि लोग गुजरात आएं, यहां निवेश करें और भारत को इसका लाभ मिले।
- Details
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के प्रभास पाटन में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लिया। प्रधानमंत्री तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आज शाम सोमनाथ पहुंचे और मंदिर परिसर में ‘ओंकार जप’ में शामिल हुए। प्रार्थना के बाद प्रभास पाटन के आसमान में एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री कल शौर्य यात्रा में शामिल होंगे और सोमनाथ महादेव की पूजा करेंगे। इसके बाद वे राजकोट जाकर जीवंत गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, पहले हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ
गुजरात पहुंचने पर स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने अपने मनोभाव सोशल मीडिया पर भी साझा किए। उन्होंने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।'
- Details
कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार (26 दिसंबर) की सुबह सुबह करीब 4.30 बजे भूकंप से धरती हिल गई. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके हल्के थे और गनमीत रही कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र कच्छ की जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। धरती हिलने से सुबह-सुबह सो रहे लोग अचानक जग गए और सहम गए। झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए. इस दौरान कुछ लोग घरों से बाहर भाग आए। वहीं, कुछ लोगों को पंखे, बिस्तर और हल्की चीजें हिलने का एहसास भी हुआ।
इससे पांच दिन पहले भरूच में कांपी थी धरती
आज से पांच दिन पहले, 20 दिसंबर को भरूच जिले में सुबह-सुबह 4.56 पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भरूच और आस-पास के इलाकों में लोगों ने भूकंप में धरती के कंपन को महसूस किया, जिससे कुछ देर तक डर का माहौल बन गया।
- Details
अहमदाबाद: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को गुजरात में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दिया। इसमें लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या पहले के 5.08 करोड़ के मुकाबले अब 4.34 करोड़ रह गई है। गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया से पहले 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 वोटर्स थे, जिसमें से 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 वोटर्स वैध पाए गए। राज्य में एसआईआर प्रकिया के बाद 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरीत शुक्ला ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान, मसौदा मतदाता सूची से कुल 73,73,327 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। सीईओ कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा मतदाता सूची से जिन श्रेणियों के मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, उनमें मृत मतदाता (18,07,278), अनुपस्थित मतदाता (9,69,662), स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाता (40,25,553), दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाता (3,81,470) और अन्य (1,89,364) शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






