- Details
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है, जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं। वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।
यह ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है।
विमान के उड़े परखचे
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। शुरुआती तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
- Details
गांधी नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात दौरे पर हैं। वे मंगलवार सुबह गांधी नगर पहुंचे। पीएम ने यहां रोड शो किया और इसके बाद जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सख्त मैसेज देते हुए कहा कि हम कांटे को निकालकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पीएम ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भी जिक्र किया।
भारत ने पाकिस्तान को तीन बार चटाई धूल: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया, ऐसा लग रहा है कि देशभक्ति का ज्वार, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम, और ये सिर्फ गुजरात में नहीं हिन्दुस्तान के कोने-कोने में है। हर हिन्दुस्तानी के दिल में है। शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर दुखता है, हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।''
- Details
दाहोद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 मई, 2025) को गुजरात के दाहोद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश निराशा से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो हमारी माताओं बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसका मिटना तय है।
हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी'
पीएम मोदी ने कहा, "सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है। ये हम भारतीयों के संस्कारों और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। इसलिए मोदी ने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है।"
- Details
अहमदाबाद: गुजरात की बीजेपी सरकार में कृषि और पंचायती राज्य मंत्री बच्चू खबाद के दूसरे बेटे किरण खबाद को दाहोद में 75 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में खबाद के भतीजे दिली चौहान समेत तीन और लोगों को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इससे पहले मंत्री बच्चू खबाद के बड़े बेटे बलवंत खबाद को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों का संबंध उन फर्मों से है, जिन्होंने अनिवार्य बोली प्रक्रिया से गुजरे बगैर देवगढ़बारिया और धनपुर तालुका में मनरेगा परियोजनाओं के लिए सामग्री की आपूर्ति की। पुलिस के मुताबिक, इन फर्मों को कोई अनुबंध हासिल किए बिना ही धन प्राप्त हुआ।
मंत्री के बेटे किरण खबाद के साथ पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। दाहोद के मौजादा उप जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) रसिक राठवा, पूर्व सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) दिलीप चौहान और योजना में शामिल एक अन्य कर्मचारी प्रतीक बारिया इनमें शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






