ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अहमदाबाद: गुजरात से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा को नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में एक तालुका पंचायत पदाधिकारी पर कथित हमले के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।यह घटना शनिवार को वसावा के निर्वाचन क्षेत्र डेडियापाड़ा के अंतर्गत प्रांत कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि वसावा को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

डेडियापाड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बैठक के दौरान वसावा ने स्थानीय स्तर की समन्वय समिति ‘आपणो तालुको वाइब्रेंट तालुको’ (एटीवीटी) के सदस्य पद पर उनकी ओर से नामित व्यक्ति के नाम पर विचार नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई और आक्रोशित हो गए। वसावा ने कथित तौर पर सागबारा तालुका पंचायत की एक महिला अध्यक्ष को अपशब्द कहने शुरू कर दिए।

दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब बैठक में शामिल डेडियापाड़ा तालुका पंचायत अध्यक्ष संजय वसावा ने विरोध किया तो विधायक ने कथित तौर पर उन पर मोबाइल फोन फेंककर मारा जिससे उनके सिर पर चोटें आईं।

अहमदाबाद: अहमदाबाद की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब शोभायात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। यह घटना तब घटी जब रथ यात्रा अपने प्रारंभिक पड़ाव में थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हाथी के अचानक उग्र होने से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि, प्रशासन और आयोजकों की सतर्कता के चलते स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। प्रशिक्षित महावतों और पुलिस बल की मदद से हाथी को नियंत्रित किया गया और किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की बात कही है।

इस घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में बेकाबू हाथी रथयात्रा से अलग होकर भागता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरा वीडियो हाथी के बेकाबू होने के बाद का है। इस वीडियो में अन्य हाथी भी असामान्य व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं और उनके महावत उन्हें काबू करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

अहमदाबाद: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में लगातार तकनीकी खामियां मिल रही हैं। इस बीच, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की एक और फ्लाइट रद्द हो गई है।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया फ्लाइट के उड़ान से कुछ घंटे पहले ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चला था। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 159 को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए मंगलवार दोपहर 1:10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। पता चला है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में 200 से अधिक लोग यात्रा करने वाले थे, जो फ्लाइट के कैंसिल होने से प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले, मंगलवार को कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान की बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2706 ने कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। धमकी के बाद नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पुलिस और अग्निशमन दल विमान की जांच कर रहे हैं।

अहमदाबाद: अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की समानांतर जांच शुरू कर दी है। एनटीएसबी की जांच के तहत कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और सुराग खोजने के लिए मलबे की जांच करते देखे गए। भारत का वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने पिछले सप्ताह भीषण दुर्घटना के कारणों की तह तक जाने के लिए विस्तृत जांच शुरू की थी।

लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 (एआई 171) विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया और उसमें आग लग गई, जिससे विमान में सवार कुल 241 लोग और जमीन पर मौजूद 29 लोग मारे गए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि विमान अमेरिका में निर्मित है, इसलिए अमेरिकी एनटीएसबी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख