ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तिरुवनंतपुरम: केरल के सात जिलों में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह शुरू हो गया। त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के 18,274 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान शाम छह बजे खत्म होगा।

स्थानीय निकाय चुनाव को कई चुनाव विश्लेषक अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देख रहे हैं। दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों सहित 604 स्थानीय निकायों के 12,931 वार्ड में प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

इस चुनाव में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर को लगभग 70 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ।

अहमदाबाद/तिरुवनंतपुरम: इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है और यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार सुबह भी हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते दिखे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक 19 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए। देश के बाकी हवाई अड्डों की तस्वीर भी अलग नहीं है। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर छह घरेलू उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। कुल मिलाकर, इंडिगो का यह परिचालन संकट देशभर में हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट से भी आई एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि थोड़ी देर की रुकावट के बाद इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन अब धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहे हैं और नॉर्मल हो रहे हैं। कृपया घर से निकलने से पहले अपनी बुकिंग और फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।"

नई दिल्ली: केरल में एसआईआर को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से महत्वपूर्ण सवाल पूछा है। शीर्ष अदालत ने जानना चाहा है कि स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए क्या फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह और बढ़ाई जा सकती है?

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि सरकारी मशीनरी को कोई समस्या नहीं है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल आपत्ति जता रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को उनके मुद्दों पर विचार करना चाहिए।

सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने अदालत को जानकारी दी कि एसआईआर के लिए पूरी तरह अलग टीम तैनात की गई है। 25,000 कर्मचारी केवल एसआईआर प्रक्रिया में लगे हैं और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग स्टाफ काम कर रहा है।

चुनाव आयोग ने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे पहले ही बढ़ाकर 11 दिसंबर किया जा चुका है।

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के केरल समेत कुछ अन्य राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने के निर्णय की कड़ी आलोचना की और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चुनौती बताया।

सीएम ने आयोग की मंशा पर जताया संदेह

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि आयोग की इस पहल से उसकी मंशा को लेकर संदेह पैदा होता है और यह चुनावी व्यवस्था पर जनता के भरोसे को कमजोर कर सकती है। विजयन ने आरोप लगाया कि आयोग मतदाता सूची के इस पुनरीक्षण के लिए मौजूदा मतदाता सूची के बजाय 2002 से 2004 के बीच की सूचियों को आधार बनाने की तैयारी कर रहा है, जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 का उल्लंघन होगा।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन मौजूदा सूची को आधार बनाकर ही किया जाना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख