- Details
तिरवनंतपुरम: केरल के चर्चित सौर घोटाला में मुख्य आरोपी केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी और मंत्री अरायादान मोहम्मद पर रिश्वत स्वीकार करने का आरोप लगा है। हालांकि दोनों ने ही इस आरोप का खंडन किया है। कोच्चि में कथित घोटाले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति शिवराजन आयोग के समक्ष गवाही देते हुए मुख्य आरोपी सरिता एस नायर ने कहा कि 1.90 करोड़ रुपये चांडी के मुख्य सहायक को राज्य में विशाल सौर परियोजना स्थापित करने के लिए दिए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने बिजली मंत्री अरायादान मोहम्मद के पीए को रिश्वत के तौर पर 40 लाख रुपये दिए थे। चांडी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह सरिता का मामले से बच निकलने का प्रयास है।
- Details
कोच्चि: केरल के आबकारी मंत्री के. बाबू ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ओमन चांडी को सौंप दिया। उनका इस्तीफा एक स्थानीय अदालत के उस आदेश के बाद आया, जिसमें 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बाबू के खिलाफ शिकायत बीजू रमेश ने दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि बाबू ने रिश्वत लेकर बार चलाने की अनुमति दी थी। सतर्कता विभाग ने इस संबंध में सत्यता रिपोर्ट दायर करने के लिए एक माह का समय मांगा था, जिसके बाद त्रिशूर की सतर्कता अदालत ने बाबू के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
- Details
त्रिशूर: केरल के बीड़ी उद्योगपति मोहम्मद निशाम को कोर्ट ने गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे 80.30 लाख रुपये का जुर्माना भी चुकाने का आदेश दिया है। इससे पहले, 40 वर्षीय निशाम को बुधवार को करीब एक साल पहले अपनी 'हमर' कार से एक सुरक्षा गार्ड को कुचलने का दोषी करार दिया गया था। गुरुवार को कोर्ट ने उसे इसी मामले में 24 साल की कैद के अलावा उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सुधीर ने सजा की घोषणा करते हुए निर्देश दिया कि सुरक्षा गार्ड चंद्रबोस की विधवा जमांती को जुर्माने की राशि से 50 लाख रुपये दिए जाएं। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को निशाम की पत्नी अमाल के खिलाफ भी मुकदमा शुरू करने का निर्देश दिया। अमाल इस मामले में गवाह है, लेकिन बाद में वह अपने बयान से पलट गई थी।
- Details
तिरुवनंतपुरम: केरल में गुरुवार को पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को सम्मानित किया गया। वहीं, शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उस स्थल के बाहर प्रदर्शन किया जहां कल गुलाम अली को कार्यक्रम प्रस्तुत करना है। अपने संबोधन में गुलाम अली ने कहा कि उनके 55 वर्ष के गायन करियर में यह दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शिवसेना के प्रदर्शन के बाद पिछले साल मुंबई में उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ओमन चांडी सहित राज्य के अन्य नेताओं की उपस्थिति में अली ने कहा कि वो आज बहुत खुश हैं। उन्हें इससे पहले इतना प्यार और स्नेह नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘मैंने 55 साल पहले मंच पर गाना शुरू किया था, मुझे मिले प्यार और स्नेह के कारण आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ गुलाम अली ने कहा, ‘मैं महान गायक नहीं हूं। मैं एक साधारण गायक हूं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






