- Details
तिरुवल्ला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 अप्रैल, 2026) को कांग्रेस और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठ बोलने में माहिर करार दिया। उन्होंने कहा कि वे केरल स्टोरी से लेकर धुरंधर तक हर चीज को झूठ बताते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे खुद ही झूठ बोलने में पूरी तरह से माहिर बन गए हैं।
केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
केरल के तिरुवल्ला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एलडीएफ और यूडीएफ झूठ बोलने में माहिर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि केरल स्टोरी झूठ है, कश्मीर फाइल्स झूठ है और धुरंधर भी झूठ है।’ विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल झूठ की फैक्ट्री बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां एफसीआरए और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में हाल ही में हुए संशोधनों को लेकर लोगों में डर और भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आजकल ये लोग एफसीआरए और यूसीसी के बारे में काफी ज्यादा झूठ फैला रहे हैं। गोवा में दशकों से यूसीसी लागू है, लेकिन उसके बारे में भी झूठ फैलाया जा रहा है।
- Details
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केरल में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर देश के साथ विश्वासघात किया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से भारत के किसानों और छोटे व्यवसायों को नुकसान होगा।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश को निराश किया है। उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी समझौते पर हस्ताक्षर कर देश के साथ विश्वासघात किया है।’’ उन्होंने दावा किया कि इस समझौते के परिणाम आम लोगों, जिनमें किसान और छोटे व्यवसायी शामिल हैं, को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस शब्द का इस्तेमाल हल्के में नहीं कर रहा हूं। मैं इस शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका से डील पर साइन करके देश के साथ धोखा किया है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि को अमेरिकी कृषि के लिए नहीं खोला।’’
- Details
कन्नूर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन फाइलों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकाने के लिए किया ताकि वह एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करें, जिससे भारतीय किसानों की ‘बलि’ दी जा सके।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कन्नूर जिले के पेरावूर में एक किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस आम सी बात को नहीं समझती कि किसान भारत की नींव हैं।
राहुल ने कहा कि आईटी और अन्य क्षेत्रों के बारे में लंबे-लंबे भाषण दिए जाते हैं लेकिन नींव को मजबूत किए बिना कुछ भी नहीं बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा, “अगर नींव का सम्मान नहीं किया जाता, तो कुछ भी नहीं बन सकता। नींव बनाने वाले को न तो सम्मान मिलता है और न ही संरक्षण। हम प्रतिदिन भोजन करते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि उसे हमारे खाने की मेज पर कौन रखता है।”
- Details
तिरुवनंतपुरम (केरल): तिरुवनंतपुरम सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर व पार्टी आलाकमान के बीच सबकुछ सामान्य हो गया है। गुरुवार (29 जनवरी) को शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद थरूर ने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात पर खुशी जताई। साथ ही चर्चा को बहुत अच्छा और सकारात्मक करार दिया। ऐसे में उन सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया, जिसमें उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
इस बीच अब केरल चुनाव में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की भूमिका को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है।
खड़गे-राहुल से मुलाकात के बाद बड़ी मिली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने बताया कि वह कोच्चि में राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शशि थरूर केरल में चुनावों के लिए यूडीएफ कैंपेन में सबसे आगे रहेंगे। वह चुनावों के लिए केरल में अधिक सक्रिय रहेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






