- Details
तिरुवनंतपुरम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर बुधवार (27 मई, 2026) को तड़के ईडी ने छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ये रेड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई। एजेंसी ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, जिसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि ईडी की ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले से जुड़ी हुई है। एजेंसी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन से जुड़े 12 ठिकानों पर रेड मारकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी भी इस मामले की जांच के दायरे में हैं।
आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने साल 2018 से 2019 के बीच तत्कालीन सीएम विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी।
- Details
तिरुअनंतपुरम: केरल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के चार जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 11 अन्य जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।
विभाग ने एर्नाकुलम जिले में दिनभर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। इसने पलक्कड़ और वायनाड को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर (सेमी) तक बहुत भारी बारिश जबकि ‘येलो’ अलर्ट का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश है। तेज हवाओं और बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। केरल में मानसून के आगमन के करीब आने के साथ ही, शनिवार को आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर चार जिलों में शाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
- Details
तिरुवनंतपुरम: केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में वीडी सतीशन ने पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। सतीशन के साथ 20 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
राहुल-प्रियंका गांधी, खड़गे समेत कई नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीसन, राहुल गांधी गले मिले।
कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ 15 साल बाद सत्ता में लौटा
वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक रूप से अंत हो गया। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में कांग्रेस के आखिरी बार सत्ता में आने के 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में लौट आया है।
- Details
तिरुवनंतपुरम: केरल के भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। ये सभी मंत्री कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ शपथ लेंगे। मंत्रियों में रमेश चेन्निथला, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सनी जोसेफ और के मुरलीधरन शामिल हैं। तिरुवंचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं, शनिमोल उम्मान को विधानसभा उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) की जिम्मेदारी दी जाएगी।
यूडीएफ सरकार में किसको क्या मिल रही है मौका
वहीं, कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने केरल में बनने वाली नई सरकार के लिए आज अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख पनक्कड सादिक अली शिहाब तंगल ने बताया कि नई सरकार में मंत्री पद के लिए पांच नेताओं को चुना गया है। घोषित नामों में पी के कुन्हालिकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वी ई अब्दुल गफूर शामिल हैं। तंगल ने यह घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






