- Details
मुंबई: आरके फिल्म्स ने 15 सालों से कोई फिल्म नहीं बनायी है, जबकि आरके परिवार की अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि अभी इसके पुनरोद्धार की कोई योजना नहीं है। काफी समय से इस बारे में अफवाह है कि दिवंगत फिल्म निर्माता राज कपूर द्वारा स्थापित फिल्म निर्माण कंपनी आरके फिल्म्स का कायापलट होने वाला है। करीना के मुताबिक़, ‘‘आरके बैनर के पुनरोद्धार की कोई योजना नहीं है। हमने इसके बारे में कुछ नहीं सोचा है। मेरे दादाजी ने बहुत सारी फिल्में बनायी थीं और वास्तव में एक उम्दा बैनर स्थापित किया था। हमने वाकई कुछ अच्छी फिल्में बनायीं लेकिन इस समय कुछ भी नहीं हो रहा।’’ उल्लेखनीय है कि आरके फिल्म्स की स्थापना 1948 में हुयी थी। इस बैनर ने ‘आग’, ‘बरसात’, ‘आवारा’, ‘बूट पालिश’, ‘जागते रहो’, ‘श्री420’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘बॉबी’, ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ और अन्य उल्लेखनीय फिल्में बनायी हैं। 1988 में राजकपूर की मौत के समय ‘हिना’ की शूटिंग चल रही थी, जिसके बाद उनके पुत्र रणधीर कपूर ने स्टूडियो का जिम्मा संभाला। रणधीर कपूर ने ‘हिना’ का निर्देशन किया।
- Details
नई दिल्ली: सनी लियोनी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' का टीजर जारी हो गया है। सनी लियोनी की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म के टीजर में भी गरमागर्म और बोल्ड दृश्यों की भरमार है। सनी ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि इस फिल्म में वह अपने अभिनय से निराश नहीं करेंगी। सनी इस फिल्म में तनुज वीरवानी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जैसमीन डिसूजा ने किया है।
- Details
मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। यह गाना 1980 में आयी फिल्म ‘कुर्बानी’ के प्रसिद्ध गाने ‘लैला ओ लैला’ का नया संस्करण है। मूल गाने में फिरोज खान और जीनत अमान थे। गाने की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में एक खास सेट बनाया गया है। फिल्म सेट से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि 'यह एक डांस ट्रैक, एक आइटम नंबर है जो फिल्म का हिस्सा है। सेट एक पुराने रेट्रो बार का है जहां सनी डांस कर रही हैं।’ राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही ‘रईस’ 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है। इसमें शाहरूख एक शराब विक्रेता की भूमिका में हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक टीवी पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू के बाद सनी लियोनी का नाम सुर्खियों में रहा।
- Details
नई दिल्ली: ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर सकती हैं। इस पर शाहिद के पिता और दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर का कहना है कि मीरा अपने जीवन में जो चाहें कर सकती हैं और इसमें वह उनका समर्थन करेंगे। पंकज ने बताया, 'यह उनका जीवन है। वह जो चाहें कर सकती हैं। मेरा इसमें कुछ भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। यह उनके और उनके पति के बीच की बात है। वह मेरे लिए बच्ची की तरह है। मुझे इसमें क्यों कोई परेशानी होगी? वह जो चाहे कर सकती हैं, मैं उनका समर्थन करूंगा।' पिछले साल दिल्ली में शाहिद ने एक निजी समारोह में मीरा से शादी की थी। हालांकि, अभिनेता के प्रवक्ता ने इस बात का खंडन किया है कि मीरा 'एके वर्सेज एसके' में अतिथि भूमिका में दिखेंगी। पंकज ने इस बात को भी स्वीकार किया कि बहू शब्द से वह काफी असहज महसूस करते हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






