- Details
दुबई: रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण के साथ अपने कथित रिश्ते की अभी पुष्टि करनी है लेकिन ‘बाजीराव मस्तानी’ के अभिनेता ने अदाकारा को एक अच्छी ‘बेटर हाफ’ और बहुत खूबसूरत महिला करार दिया है। हालांकि दोनों एक दूसरे के प्रति अपने स्नेह को सार्वजनिक तौर पर इजहार करने से झिझकते नहीं हैं, पर शब्दों का चयन बेहद सावधानी से करते हैं। कल रात जब यहां एक पुरस्कार समारोह में रणवीर ने दीपिका को अपनी ‘बेटर हाफ’ कह कर संबोधित किया तो लोग चौंक गए। वह मंच पर सबसे ज्यादा स्टाइलिश जोड़ी का पुरस्कार लेने के लिए आए और अपने भाषण में उन्होंने कहा, ‘यह सर्वश्रेष्ठ जोड़ी के लिए है और जोड़ी की ‘बेटर हाफ’ अभी यहां नहीं है, लेकिन मैं आपकी शुभकामनाएं उन तक पहुंचा दूंगा। जैसा करीना ने पहले कहा था, मेरे पास सबसे खूबसूरत महिला है। सब का शुक्रिया।’ दीपिका टीओआईएफए 2016 में नहीं आ सकीं क्योंकि वह हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की अमेरिका में शूटिंग कर रही हैं। अवार्ड समारोह से पहले करीना ने यह कह कर छेड़ा था कि उनके (रणवीर के) पास ‘सबसे खूबसूरत महिला है।’
- Details
दुबई: अभिनेत्री करीना कपूर ने उन रिपोटरें का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी है। कई महीनों से इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि 35 वर्षीय करीना जाने माने पाकिस्तानी निर्देशक शोएब मंसूर की आगामी फिल्म में काम करने वाली हैं। इस बारे में पूछे जाने पर ‘बजरंगी भाईजान’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘यह सच नहीं है। मैं किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम नहीं कर रही हूं।’ अभिनेत्री आर. बाल्की की आगामी फिल्म ‘का एंड की’ में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी। एक फिल्म अवार्ड्स समारोह के रेड कार्पेट पर करीना ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं जिसमें एक महिला को पुरूष से अधिक महत्वाकांक्षी दिखाया गया है। उन्होंने कहा, ‘महिलाएं आज हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रही हैं।
- Details
दुबई: मेगा स्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘पिंक’ की सह अदाकारा तापसी पन्नू के पेशेवर रवैये से बेहद प्रभावित हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में सिर्फ दो फिल्में की हैं। ‘वजीर’ के 73 वर्षीय अदाकार अमिताभ और ‘बेबी’ की अभिनेत्री तापसी फिलहाल सुजीत सरकार के प्रोडक्शन हाउस के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को बंगाली फिल्मकार अनिरूद्ध राय चौधरी निर्देशित कर रहे हैं। बॉलीवुड में आए नए कलाकारों के साथ काम करने के अपने तजुर्बे पर बच्चन ने कहा, ‘वे नए कलाकार नहीं हैं बल्कि पेशेवर हैं।’ वह दूसरे टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स 2016 समारोह के मौके पर बोल रहे थे। खबर है कि अमिताभ फिल्म में वकील का किरदार निभा रहे हैं। जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो बच्चन ने कहा, ‘कुछ तस्वीरें बताती हैं कि मैं वकील की भूमिका में हूं लेकिन सही जानकारी हासिल करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।’
- Details
दुबई: सुपर स्टार सलमान खान ने ‘सुल्तान’ में अपनी सह अभिनेत्री रहीं अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा कि उन जैसी प्रतिभावान कलाकार के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। पिछले साल जब फिल्म का ऐलान किया गया था तब से उसके लिए कई अभिनेत्रियों के नामों की चर्चा हुई, लेकिन फिल्म के लिए अनुष्का का चयन किया गया। जब सलमान से 27 वर्षीय अनुष्का के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ यह शानदार रहा है। अच्छे और प्रतिभावान लोगों के साथ काम करके अच्छा लगा।’ फिल्म में सलमान सुल्तान अली खान की भूमिका में है जो हरियाणा का एक पहलवान है। 50 वर्षीय अभिनेता ने यशराज फिल्म्स की इस फिल्म को अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड (TOIFA) के इतर कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह मेरी सबसे कठिन फिल्मों में से एक है।’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






