- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलिका सहरावत ने सोशल मीडिया पर फ्रांस के उद्यमी साइरिल ऑक्जेनफेन्स के साथ अपने प्रेम संबंध की घोषणा की है, जिनके साथ वह कुछ दिनों से डेटिंग कर रही हैं। 'मर्डर' की 39 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने ब्यॉयफ्रेंड की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह ऑक्जेनफेन्स की ओर झुकी हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे समुद्र नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि मलिका सहरावत, ऑक्जेनफेन्स के प्यार में दीवानी हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने लिखा है, 'प्यार दुनिया का एक खूबसूरत अहसास है।' पेरिस स्थित रियल स्टेट व्यापारी के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा है, 'प्यार में पड़ना एक असाधारण चीज है, खासकर तब जब आप जिसे प्यार करते हैं बदले में वह भी आपको प्यार करता है।' मलिका पूर्व में एक डेटिंग रियल्टी कार्यक्रम में अपने जीवनसाथी की तलाश में शामिल हुई थी।
- Details
मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच लड़ाई ने गंभीर रूप ले लिया है। दोनों अपनी लड़ाई अदालत में ले गए हैं। दोनों कलाकारों ने आरोपों की बौछार करते हुए एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे हैं। 42 साल के ऋतिक ने पहले 'क्रिश-3' की अपनी सह-कलाकार को कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उन्होंने मांग की कि कंगना एक संवाददाता सम्मेलन कर माफी मांगे और दोनों के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर स्थिति साफ करें। ऋतिक प्रेम प्रसंग की खबर को पूरी तरह खारिज कर चुके हैं। 28 साल की कंगना ने कहा कि वह 'मंदबुद्धि' वाली किशोरी नहीं हैं और उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसकी बजाए ऋतिक को एक नोटिस भेजकर अपना नोटिस वापस लेने या आपराधिक मामले का सामना करने की चेतावनी दी। इससे पहले दोनों कलाकारों के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चल रही थीं, लेकिन अब यह दो कानूनी नोटिसों के माध्यम से सार्वजनिक हो गई हैं।
- Details
मुंबई: आमतौर पर जब किसी नए हीरो की पहली फ़िल्म हिट हो जाती है तब उसके पास 4 से 6 फिल्मों की लाइन लगती है। तब उस हीरो की साल में 2 से 3 फिल्में रिलीज़ होती हैं मगर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के मामले में ऐसा नहीं हुआ। पहली फ़िल्म 'हीरोपंती' की सफ़लता और टाइगर को मिली ढेर सारी सराहना के बाद भी टाइगर की दूसरी फ़िल्म बाग़ी दो सालों बाद आरही है। हीरोपंती की सफलता के बाद टाइगर के पास भी कई ऑफर आए मगर टाइगर ने फैसला जल्दबाज़ी में न लेकर सोच समझकर निर्णय लिया और हिट एक्टर होने के बाद भी उनके पास केवल 2 फिल्में हैं । दरअसल टाइगर समझ चुके हैं कि कम काम करो लेकिन अच्छा काम करो और यही वजह है कि उनके पास अभी सिर्फ़ 2 फिल्में हैं जिनमें से एक फ़िल्म है बाग़ी और दूसरी फ़िल्म है फ्लाइंग जट्ट। टाइगर कहते हैं- मैं जल्दबाज़ी नहीं करना चाहता। मुझे जल्दी सफलता मिल गई।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेफिक्र घूम रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अमिताभ को कोई पहचान नहीं पाता है, क्योंकि वह बाहर निकलने से पहले एक नकाब पहन लेते हैं। अमिताभ शूजित सरकार की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए हैं। अमिताभ ने एक ब्लॉग में यह अनुभव और कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह खाकी रंग की पतलून, ढीली कमीज और अपना आधा चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ ने लिखा, 'इस नकाब का कमाल है कि भीड़भाड़ वाली दिल्ली में मुझे किसी ने आंख उठाकर देखा भी नहीं। कोई मुझे पहचान नहीं पाया। यही जिंदगी है। यह समानता कहलाती है। कभी-कभी एक मशहूर व्यक्ति भी मशहूर होने में दिलचस्पी नहीं लेता।' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मों के निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी की यह हिंदी फिल्म सामाजिक थ्रिलर है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






