- Details
नई दिल्ली: अभिनेत्री एवं डांसर मलाइका अरोड़ा खान और अभिनेता एवं प्रोड्यूसर पति अरबाज खान के साथ तलाक की तथाकथित उड़ रही खबरों के बीच उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने बयान दिया है। मलाइका की बहन अमृता ने कहा है कि 'वो लोग (अरबाज और मलाइका) इतने परिपक्व है कि अपना फैसला खुद ले सकते हैं'। पिछले कुछ माह से लोग इस दंपत्ति की शादी के बारे में तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से इस पर कोई बात नहीं की। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से मीडिया में अरबाज और मलाइका की तलाक की खबरें चल रही है जिसकी किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। दोनों तलाक के बारे में सवाल पूछे जाने पर मौन धारण किए हुये हैं और इस सिलसिले में बयान देने से बच रहे हैं। अरबाज की पत्नी मलाइका चंद दिन पहले दिल्ली में राजधानी में अमेजन इंडिया फैशन वीक 2016 में डिजाइनर मंदिरा विर्क के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए आयी थीं।
- Details
मुंबई: शहर की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा को एक पटकथा लेखक द्वारा दायर चेक बाउंस के एक मामले में बरी कर दिया। अभिऩेत्री के वकील हितेश जैन ने कहा, ‘जिंटा को पटकथा लेखक अब्बास टायरवाला द्वारा दायर मामले में बरी कर दिया गया।’ टायरवाला ने प्रीति की फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ की पटकथा लिखी थी। उन्होंने अभिनेत्री द्वारा पारिश्रमिक के तौर पर दिए गए 18.9 लाख रुपए के चेक के बाउंस करने की शिकायत की थी। जैन ने अदालत में दलील दी कि प्रीति ने पटकथा लेखक को यह कहकर चेक दिया था कि वह उन्हें बताए बिना चेक जमा नहीं करेंगे। अदालत ने इस दावे को स्वीकार करते हुए अभिनेत्री को बरी कर दिया। शिकायत 2013 में दायर की गयी थी।
- Details
नई दिल्ली: अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि अवॉर्ड समारोह किसी सर्कस से कम नहीं होते और इसीलिए वह ऐसे कार्यक्रमों को गंभीरता से नहीं लेते। जॉन ने कहा, 'मैं अवॉर्ड समारोहों के लिए नहीं जाता। वे सर्कस के करतबों की तरह होते हैं और मैं सर्कस देखने नहीं जाता। इसलिए मैं अवॉर्ड कार्यक्रमों को गंभीरता से नहीं लेता।' दरअसल, वे एक अवॉर्ड शो में रितेश देशमुख द्वारा उन पर की गई एक टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ एक अवॉर्ड कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए रितेश देशमुख ने मजाकिया तौर पर कहा था कि ‘मद्रास कैफे’ के अभिनेता अब्राहम को 15 साल इस क्षेत्र में गुजारने के बाद भी अभिनय नहीं आया। इस पर अब्राहम ने जवाब दिया, 'रितेश एक अच्छा दोस्त है और अवॉर्ड समारोहों में लोग एक-दूसरे का मजाक बनाते हैं। मैं इसे सहज तौर पर लेता हूं। रितेश एक अच्छा लड़का है और मैं चीजों को नकारात्मक रूप में नहीं लेता।' रितेश और जॉन ने 2012 में ‘हाउसफुल-2’ में साथ काम किया था।
- Details
दुबई: एक्शन स्टार जैकी चैन अपनी भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योग' की शूटिंग के लिए 21 मार्च को भारत यात्रा पर आएंगे। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी होंगे। सोनू ने बताया कि चैन जयपुर में रूकेंगे। 'हैप्पी न्यू ईयर' के अभिनेता ने यहां दुबई में आयोजित ‘टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स 2016’ (टोइफा) के दौरान संवाददाताओं को बताया, 'जैकी 21 मार्च को भारत जा रहे हैं। वह जयपुर में रूकेंगे। वहां वह 15 दिनों तक रहेंगे। हमने फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और भारत में शूट किए जाने वाले हिस्से की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद हम लोग बीजिंग में शूटिंग करेंगे।' यह एक्शन प्रधान फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। चैन (61) की तारीफ करते हुए सूद ने कहा कि हर अभिनेता का सपना होता है कि वह उनके साथ काम करे। सूद (42) ने कहा, 'मैंने अब तक जितने अभिनेताओं के साथ काम किया है उनमें वह सबसे विनम्र हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






