- Details
लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ‘एक्सएक्सएक्स: दि रिटर्न आफ शेंडर केज’ के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया है। फिल्म के निर्देशक डी जे कारसो उनसे काफी प्रभावित हैं । दीपिका पादुकोण अभिनेता विन डीजल के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं, जिसकी चर्चा बहुत पहले से की जा रही है। दीपिका के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुये फिल्म के निर्देशक ने ट्विटर पर लिखा कि मैं उन्हें निर्देशित करके बहुत गौरवान्वित हूं। इस तस्वीर में दीपिका बाथरोब पहने हुये निर्देशक कारसो से गले मिल रही हैं। दीपिका की तारीफ करते हुये कारसो ने लिखा, ‘कैमरा के सामने वह बेहद प्रभावशाली हैं।'
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी मुख्य भूमिका में हैं। ट्विटर पर छाए इस फिल्म के ट्रेलर में कपूर फैमिली की नोक झोंक के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों को बयां किया गया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर भी हैं, वह काफी उम्रदराज व्यक्ति के यादगार रोल में नजर आएंगे। शकुन बत्रा की डायरेक्शन में बनी 'कपूर एंड संस' 18 मार्च को रिलीज होगी।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी और उनकी पत्नी नंदिता ने शादी के 26 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। इन दोनों ने तलाक लिए बिना अलग-अलग रहने का निर्णय लिया है। वैसे, ओम पुरी को अपने 18 वर्षीय पुत्र ईशान से आकर मिलने का अधिकार होगा। गौरतलब है कि ओम पुरी की आत्मकथा आने के बाद दोनों के संबंध में कड़वाहट आ गई थी। कोर्ट का आदेश पिछले सप्ताह आया। रिपोर्ट के मुताबिक़ ओमपुरी ने बताया, 'यह हमारी संवेदनशीलता का टकराव था। लोगों के साथ यह होता रहता है और इसमें कुछ भी असामान्य बात नहीं है। नंदिता और मैं, अब केवल बेटे ईशान की शिक्षा और उसके बारे में बात करना चाहते हैं।' फिल्म अभिनेता के वकील जे. नाम्बियार ने कहा कि ओमपुरी और नंदिता को अब एक-दूसरे को तलाक दिए बिना अलग-अलग रहना होगा।
- Details
नई दिल्ली: अपनी आगामी फिल्म तीन की हाल ही में शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने ब्लॉग में उन महिलाओं का जिक्र किया, जिन्हें वह बेहद प्यार करते हैं। बिग बी ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता और पोती आराध्या की एक सुंदर सी तस्वीर पोस्ट की और उनकी तुलना 'दुर्लभ और बहुमूल्य' ऑर्किड के फूलों से की। बिग बी ने फोटोग्राफ पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऑर्किड विविध प्रकार के होते हैं, लेकिन वे दुर्लभ और मूल्यवान होते हैं... उन्हीं में से कुछ ऑर्किड मेरे पास भी मौजूद हैं जो अपनी उपस्थिति से मेरे लिए उसी मूल्य का अहसास कराते हैं... लेकिन जब वे मेरे जीवन को संवारते हैं तो मेरे लिए और भी बहुमूल्य हो जाते हैं... ये ऑर्किड हैं, मेरी तीन खूबसूरत बेटियां... जिन्होंने अपनी दाहिनी ओर बालों में फूल लगाया हुआ है।' उन्होंने यह भी लिखा, 'महिलाएं कुछ खास होती हैं... वे हमेशा से खास रही हैं और रहेंगी...।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






