- Details
लाहौर: बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने लाहौर में होने को लेकर प्रसन्नता जताते हुए कहा है कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समानता मिली है। टैगोर ने दो दिवसीय ‘लाहौर साहित्य महोत्सव’ की शुरुआत करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी लाहौर की यात्रा की है लेकिन उन्होंने सीमा पहली बार पार की है। उन्होंने कहा, 'सीमा पार करने से लेकर चुगतई की पेंटिंग, मेरे होटल के कमरे में पुराने हिंदी गाने मुझे यह याद दिलाते हैं कि भारत और पाकिस्तान में कितनी समानता है।' यहां महोत्सव की शुरुआत उनके व्याख्यान से हुई। उन्होंने इस दौरान बैंगनी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने कहा, 'मैंने 13 वर्ष की आयु में कोई फिल्म देखने से पहले ही अभिनय कर लिया था। बच्चों के तौर पर हमें फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी।' शरीफ के घर पर परिवार के साथ किया भोजन शर्मिला ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से यहां स्थित उनके आलीशान आवास पर आयोजित रात्रि भोज पर मुलाकात की।
- Details
नई दिल्ली: ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई के शानदार अभिनय से तारीफें बटोरने के बाद, प्रियंका चोपड़ा ‘जय गंगाजल’ में कड़क पुलिस अधिकारी के तौर पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा है कि वह बॉलीवुड में जान-बूझकर ऐसी भूमिकाएं चुनती हैं जो आधुनिक भारतीय नारी का प्रतिनिधित्व करती हों। हिन्दी सिनेमा में अपनी पीढ़ी की अदाकाराओं में खुद को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्रियों में से एक के तौर पर स्थापित करने के अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपना करियर बनाया है जिसमें वह भारत की पहली महिला स्टार हैं। वह अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ में दिखीं थी। वह हॉलीवुड में पहली फिल्म करने जा रही हैं। वह ‘बेवॉच’ में मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगी। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन है। प्रियंका ने कनाडा के मांट्रियल से फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मेरी फिल्मों में मजबूत महिलाओं की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फिल्मी सफर में अपने साथी रहे अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर लिखी गई किताब 'एनीथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' लॉन्च की। यह किताब प्रसिद्ध स्तंभकार, आलोचक और लेखक भारती एस प्रधान ने लिखी है। शत्रु की निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासों के चलते किताब अपनी लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लॉन्चिंग के मौके पर दोनों दिग्गजों के बीच कई बातें हुईं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिये सारी कड़वाहटें भुला दी। लॉन्चिंग के मौके पर शत्रुघ्न ने कहा- 'मेरी जीवनी मनोरंजक और प्रभावशाली है, क्योंकि इसमें अच्छी-बुरी हर तरह की चीजें हैं और इसमें नकारात्मक पहलू को भी ईमानदारी से बताया गया है। मेरा मानना है कि मेरी जीवनी सच्ची और पारदर्शी है। लोग मेरे बारे में बहुत कुछ कहते हैं, जो मुझे पसंद नहीं है, लेकिन इसमें कुछ भी छिपा नहीं है।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि वह निर्देशक की अभिनेत्री हैं और अच्छा या बुरा अभिनय निर्देशक के हाथ में होता है। गौरतलब है कि मनोरंजन-जगत के लिए उनकी फिल्म नीरजा की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। जब सोनम से पूछा गया कि कौन-सी तारीफ उन्हें सबसे अधिक पसंद आई? इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि मैं अपने निर्देशक (राम माधवानी) से हमेशा पूछती थी कि राम मैं सही थी ना, मैं सही हूं ना। मैं निर्देशक की अभिनेत्री हूं, अगर निर्देशक संतुष्ट हैं तो मेरे लिए काम अच्छा है और दिन के अंत में अगर मैंने अच्छा काम किया तो वह निर्देशक की वजह से और अगर मैं बुरा करती हूं तो वह भी निर्देशक की वजह से ही होता है। इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट अटेंडेंट के लिए आयोजित स्क्रीनिंग में उपस्थित सोनम ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित किरदार निभाने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट से प्रशिक्षण लेती थीं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






