- Details
मुंबई: पाकिस्तान में आतंक पर आधारित एक और फिल्म 'नीरजा' के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। फिल्म 1986 में पैन एम एयरलाइन की फ्लाइट 73 को कराची में हाइजैक करने की सच्ची घटना पर आधारित है। पाकिस्तान का आरोप है कि फिल्म में उसकी खराब छवि पेश की गई है। पाकिस्तान के कुछ अखबारों में 'नीरजा' के विज्ञापन से पता चला था कि फिल्म 19 फरवरी को पाकिस्तान के कई सिनेप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमा में दिखाई जानी थी। बाद में फिल्म आयात करने के लिए अधिकृत वाणिज्य मंत्रालय ने फैसला बदल दिया। आईएमजीसी इंटरटेन्मेंट के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंत्रालय ने फिल्म आयात करने और उसे पाकिस्तानी सीमाक्षेत्र में लाने के लिए अन्नापत्ति प्रमाण पत्र दिया था लेकिन बाद में एनओसी वापस ले लिया।’’
- Details
मुंबई: अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट एरोटिक थ्रिलर ‘जिस्म’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म का निर्माण करेंगी। पूजा ने बताया कि ‘जिस्म 3’ नाम से बनने वाली फिल्म श्रृंखला की सबसे ‘बोल्ड’ फिल्म होगी और इसमें तीन अभिनेता और एक अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होंगे। पूजा ने बताया, ‘‘इस साल मैं ‘जिस्म 3’ पर काम शुरू कर रही हूं और यह फिल्म 2017 में कभी भी प्रदर्शित हो सकती है। यह अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी। इस समय मैंने चीजों को पूरा करने का निर्णय लिया है।’’ 2003 में आयी ‘जिस्म’ फिल्म में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। इसका सीक्वेल 2013 में आया था जिससे सन्नी लियोन ने हिन्दी फिल्म जगत में पदार्पण किया था। फिल्म में नवोदित कलाकारों को मौका दिये जाने पर पूछे गये सवाल के जबाव में पूजा ने कहा, ‘‘मुझे नहीं मालूम, अटकलें लगाना शुरू करते हैं।’’
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने थप्पड़ कांड के मामले में शिकायतकर्ता को पांच लाख रुपए का हर्जाना देने की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदा को आदेश दिया है कि वह उस व्यक्ति से मिलकर बिना शर्त माफी मांगे। सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदा को दो हफ्ते का वक्त दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता का कहना है कि वह इस हर्जाना की राशि से संतुष्ट नहीं है। गौरतलब है कि गोविंदा ने साल 2008 में अपनी फिल्म 'मनी है तो हनी है' के सेट पर अपने एक प्रशंसक संतोष राय को थप्पड़ झड़ दिया था। कोर्ट ने गोविंदा से कहा था 'आप हीरो हैं, आप किसी को थप्पड़ क्यों मारते हैं। साथ ही कहा कि आपकी फिल्मों को हम भी एंजाय करते हैं, लेकिन किसी को मारें, यह हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि पुरस्कारों के पीछे भागने की जगह उनका पूरा ध्यान उनके काम पर केंद्रित है। सोनम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नीरजा’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘प्रेम रत्न धन पायो’ की अभिनेत्री को लगता है कि पुरस्कार के जरिए एक कलाकार के अभिनय को मान्यता जरूर मिलती है लेकिन उनके लिए कलात्मकता अधिक मायने रखती है। सोनम ने कहा, ‘ मैं पुरस्कार के लिए काम नहीं करती..मैं कला के लिए काम करती हूं। अपने काम के जरिए जो पहचान मुझे मिली हैं मैं उससे संतुष्ट हूं। पुरस्कारों का अपना महत्व है क्योंकि इससे आपके काम को मान्यता मिलने के साथ आपको और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है । इससे आपके अंदर प्रतियोगिता की भावना भी पैदा होती है । ’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






