- Details
मुंबई: फिल्म ‘की और का’ में घर के काम करने वाले पति का किरदार निभाने का अभिनेता अर्जुन कपूर का फैसला बेहद साहसिक है। यह कहना है फिल्म में उनकी जोड़ीदार करीना कपूर का, जो उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। आर. बाल्की निर्देशित यह फिल्म कामकाजी महिला पर आधारित है, जिसे करीना निभा रही हैं। उनके पति बने हैं अर्जुन कपूर। करीना का मानना है कि फिल्म एक नई अवधारणा पर बनी है। करीना ने यहां सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी बेहद अलग है और यह किरदार निभाना अर्जुन का एक साहसिक फैसला है। बेहद कम पुरुषों में यह साहस होगा कि वे रसोई में एप्रन पहन कर खड़े हों और अपनी पत्नी से घर चलाने के लिए खर्च मांगें। यह एक बड़ी बात है।
- Details
मुंबई: अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उन्हें 'दबंग' सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' से बहुत उम्मीदें हैं और वह इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमिर ने सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'नीरजा' की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, सलमान की फिल्में हमेशा ही अच्छी होती हैं, इसलिए मुझे उनकी 'सुल्तान' से बहुत उम्मीदें हैं। बाकी लोगों की तरह ही मैं भी दिल थामकर इसका इंतजाम कर रहा हूं। यकीनन यह एक बहुत अच्छी फिल्म होगी। 'सुल्तान' में सलमान हरियाणा के एक कुश्तीबाज की भूमिका में हैं, फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं। आमिर भी अपनी अगली फिल्म 'दंगल' में कुश्तीबाज की भूमिका निभा रहे हैं। आमिर ने 'दंगल' के अपने लुक के बारे में कहा, यह (लुक) '3 इडियट्स' नहीं बल्कि 'गजनी' के लुक से मिलता-जुलता है।
- Details
मुंबई: जब से फ़िल्म 'की एंड का' बननी शुरू हुई है तब से इसकी चर्चा हो रही है। कभी करीना और अर्जुन की जोड़ी को लेकर क्योंकि करीना कपूर अपने हीरो अर्जुन कपूर से काफ़ी सीनियर हैं। कभी चर्चे में रहा इसका विषय क्योंकि इस फ़िल्म का पति घर में काम संभालता है और पत्नी बाहर पैसा कमाती है या कामकाजी महिला है। मगर पिछले कुछ दिनों से फ़िल्म की चर्चा बढ़ गई जब करीना और अर्जुन के चुंबन वाले पोस्टर बाहर आए। जब फ़िल्म 'की एंड का' का पहला ट्रेलर जारी करने फ़िल्म की टीम आई तब सबसे पहले इस चुंबन वाले पोस्टर के बारे में सवाल पूछे गए। करीना भी लगता है कि अच्छे मूड में थीं लिहाज़ा करीना ने फ़िल्म के निर्देशक आर बाल्की पर घर तोड़ने का इलज़ाम दे दिया और कहा, "बाल्की सर, लगता है आप मेरा तलाक़ करवा देंगे।"
- Details
मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता की गोद भराई में अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया और कबीर खान सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। सलमान की छोटी बहन अर्पिता की 2014 में आयुष शर्मा से शादी हुई थी। अब वह मां बनने वाली हैं। रविवार को वेलेंटाइन डे पर उनकी गोद भराई हुई। लाल रंग के लंबे परिधान में अर्पिता बहुत सुंदर लग रही थीं। इस मौके पर अर्पिता के 'भाईजान' सलमान खान टी-शर्ट और जीन्स में नजर आए। सलमान के साथ उनकी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी थीं, जिन्होंने सफेद कुर्ता और मरून प्लाजो पैंट पहनी थी। आयुष, सलमान, सलीम खान, सलमा खान, हेलन, अरबाज खान, सोहैल खान, सीमा खान और अलविरा सहित परिवार के तमाम सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






