- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ उन आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने संबंधी याचिका आज खारिज कर दी जिनमें कहा गया था कि अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए ‘दबंग खान’ ने 25 करोड़ रुपए खर्च किए थे। न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पेशे से वकील मनोहर लाल शर्मा की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि बॉलीवुड अभिनेता और उनके परिजनों के खिलाफ लगाए गए आरोप बेतुके और तथ्यहीन हैं। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कोर्ट शर्मा की दलीलों से संतुष्ट नजर नहीं आया और उसने याचिका खारिज कर दी। शर्मा की दलील थी कि सलमान के पिता सलीम खान ने एक समाचार पत्र को बताया था कि उन्होंने हिट एंड रन मामले में अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने आने वाली फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग अमृतसर में कई जगहों के साथ साथ गोल्डन टेंपल के अंदर भी की। फिल्म के निर्देशक कुमार ने कहा, 'हम सुंदर धार्मिक स्थल के भीतर शूटिंग की स्वीकृति देने के लिए गोल्डन टेंपल के अधिकारियों के आभारी हैं। जिस तरह से उन्होंने शूटिंग में मदद के लिए हमारा विभिन्न स्थानों की पहचान कराते हुए मार्गदर्शन किया, हम सच में उनते आभारी हैं।' निर्देशक ओमंग कुमार ने बताया कि उन्हें उनकी इच्छा के मुताबिक शॉट मिल गए थे और उन्होंने 5:30 बजे तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। 'सरबजीत' फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी ठहराया गया था, वहीं अप्रैल 2013 में लाहौर में एक जेल में कैदियों द्वारा किए गए हमले में उनकी जान चली गई।
- Details
मुंबई: फिल्म 'नीरजा' के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन निर्देशक राम माधवानी से काफी प्रभावित हैं। यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी। अमिताभ ने यह भी शेयर किया कि राम माधवानी ने उन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है और उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द जारी होगी। नीरजा भनोट की बायोपिक 'नीरजा' में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। नीरजा ने विमान अपरहरण के दौरान अपनी जान देकर लोगों की जान बचाई थी। फिल्म देखने के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया, 'राम माधवानी द्वारा बनाई गई फिल्म 'नीरजा' देखी, यह काफी शानदार है। उन्होंने कैसे इस तरह की फिल्म बना ली। इसकी प्रक्रिया, प्रबंधन, निष्पादन त्रुटिहीन है। हां, एक कलाकार की हमेशा प्रशंसा होती है, लेकिन इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए राम प्रशंसा के हकदार हैं।'
- Details
मुंबई: निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी और अभिनेता अर्जुन रामपाल आदि ने अपने प्रशंसकों को वैलेंटाइन-डे पर ढेर सारा प्यार दिया है। बॉलीवुड की इन हस्तियों ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए सभी को प्रेम संदेश भेजा है। करण जौहर ने ट्वीट किया, 'मोहब्बत जुआ है, जहां आप अपना सब कुछ दांव पर लगा सकते हैं.. यदि आप हार भी गए, तब भी आप विजेता हैं... हैप्पी वैलेंटाइन्स-डे।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






