- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को लागू न करने को लेकर कुछ राज्यों को आज फटकार लगाते हुए कहा कि संसद द्वारा पारित कानून को आखिर गुजरात जैसा राज्य क्यों कार्यान्वित नहीं कर रहा है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अगुवाई वाली एक पीठ ने कहा, ‘संसद क्या कर रही है? क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं है? कानून कहता है कि वह पूरे भारत के लिए है और गुजरात है कि इसका कार्यान्वयन नहीं कर रहा है। कल कोई कह सकता है कि वह आपराधिक दंड संहिता, भारतीय दंड संहिता और प्रमाण कानून को लागू नहीं करेगा।’ पीठ ने केंद्र से कहा कि वह सूखा प्रभावित राज्यों में मनरेगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मध्याह्न भोजन जैसी कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी एकत्र करे। केंद्र से पीठ ने 10 फरवरी तक हलफनामा दायर करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई दो दिन बाद नियत कर दी।
- Details
नई दिल्ली: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के मंगलवार को 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा पेश इस योजना की शुरू में आलोचना करने वाली राजग सरकार ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि एक दशक में इसकी उपलब्धियां राष्ट्रीय गर्व और उत्सव का विषय है। अपने बयान में सरकार ने हालांकि दावा किया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह कार्यक्रम पटरी पर लौटा है। साथ ही यह घोषणा भी की कि आने वाले वर्षों में इस कार्यक्रम से जुड़ी प्रक्रियाओं को और सरल और मजबूत बनाने तथा इसके द्वारा गरीबों के लाभ के मकसद से सतत परिसम्पत्ति के रूप में विकसित करने पर होगा। मनरेगा सम्मेलन 2016 के दौरान मुख्य संबोधन में कल वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की उम्मीद है।
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना के बारे में मीडिया में आई खबरों से इनकार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि गोवा में शनिवार को की गई उनकी टिप्पणी को ‘पूरी तरह से गलत रूप में समझा गया’ और तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। लेकिन उन्होंने कल जो टिप्पणी की थी उससे संकेत मिल रहा था कि वह बिना नाम लिये मोदी की आलोचना कर रहे हैं। डोना पाउला में कल ‘डिफिकल्ट डायलॉग’ सम्मेलन की परिचर्चा में सिन्हा ने मोदी का नाम लिये बिना कहा था, ‘भारत के लोग उन्हें धूल चटा देंगे, आपको सिर्फ अगले चुनावों का इंतजार करना होगा।’ सिन्हा ने आज इनकार किया कि उन्होंने मोदी का कोई संदर्भ दिया था। उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। जिस किसी ने भी यह रिपोर्टिंग की उसने मेरी कही बातों को पूरी तरह गलत रूप में समझा।’
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी के विभिन्न सहयोगी संगठनों के कामकाज की समीक्षा की और उनसे कहा कि वे सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएं। दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमित शाह ने पहली बार भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ बैठक की। इन सहयोगी संगठनों की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेने के बाद मोदी ने सरकार की योजनाओं में सुधार के लिए उनसे सुझाव मांगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह ने विभिन्न मोर्चों से कहा कि वे समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की विभिन्न योजनाएं उन तक पहुंचें। बैठक के दौरान शाह ने विभिन्न मोचरें की योजनाओं की चर्चा की और उनसे कहा कि वे अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखें।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






